रामवीर सिंह बिधूड़ी ने डीडीए उपाध्यक्ष से की लैंड पूलिंग पालिसी लागू करने की मांग

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि ग्रीन डेवलपमेंट एरिया पालिसी लागू करने से दिल्ली के किसानों को लाभ होगा। इस पालिसी में हरित क्षेत्र निर्धारित किया गया है। राजधानी में अनधिकृत कालोनियों का लेआउट प्लान नहीं बन सका है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Aug 2022 02:54 PM (IST) Updated:Thu, 04 Aug 2022 03:17 PM (IST)
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने डीडीए उपाध्यक्ष से की लैंड पूलिंग पालिसी लागू करने की मांग
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता से मुलाकात कर लैंड पूलिंग पालिसी व ग्रीन डेवलपमेंट एरिया (जीडीए) पालिसी लागू करने, अनधिकृत कालोनियों के लेआउट प्लान में हो रही देरी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग पालिसी से दिल्ली में मकानों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। अवैध रूप से बनने वाली कालोनियों पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी।

दिल्ली के किसानों को होगा लाभ

उन्होंने कहा कि ग्रीन डेवलपमेंट एरिया पालिसी लागू करने से दिल्ली के किसानों को लाभ होगा। इस पालिसी में हरित क्षेत्र निर्धारित किया गया है। राजधानी में अनधिकृत कालोनियों का लेआउट प्लान नहीं बन सका है। इससे इन कालोनियों में रहने वालों को नक्शा पास कराकर मकान बनाने की सुविधा नहीं मिली है। लेआउट प्लान बनाने से सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

पांच से दस अगस्त तक चलेगा पौधारोपण अभियान

वहीं, राजधानी के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी कर कहा कि स्कूलों में पांच से दस अगस्त तक यह अभियान चलेगा। प्रधानाचार्यो को इस अभियान की रिपोर्ट 18 अगस्त तक क्षेत्रीय संयोजक को भेजनी होगी। क्षेत्रीय संयोजक 19 अगस्त को संबंधित विज्ञान केंद्र को रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को रिपोर्ट विज्ञान शाखा को भेजी जाएगी। इसके साथ ही राजधानी के स्कूलों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी कर कहा कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए यह कार्यक्रम होगा। आयोजन दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में किया जाएगा। कार्यक्रम मार्च 2023 तक चलेगा। इस कार्यक्रम को छात्रों को उनके प्रारंभिक वर्षो में ड्रग्स और नशीली दवाओं की लत के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे इसके खतरे का शिकार न हों।

chat bot
आपका साथी