दिल्लीवालों को मिली हल्की राहत, संक्रमण दर में लगातार दूसरे दिन गिरावट; लॉकडाउन का भी हो सकता है असर

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को पिछले 24 घंटे में 81829 सैंपल की जांच की गई। इसमें 55702 आरटीपीसीआर से और 26127 सैंपल की जांच रैपिड एंटीजन किट के द्वारा की गई।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 07:39 AM (IST)
दिल्लीवालों को मिली हल्की राहत, संक्रमण दर में लगातार दूसरे दिन गिरावट; लॉकडाउन का भी हो सकता है असर
पिछले एक दिन में 368 लोगों की मौत हुई। इससे पहले यह संख्या 381 तक पहुंच गई थी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत के आसार दिखने लगे हैं। लगातार दूसरे दिन संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में यह दर 31.76 फीसद रही। कोरोना संक्रमण के 25,986 नए मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले यह दर 32.72 फीसद थी। वहीं मौत के आंकड़ों में भी कमी हुई है। पिछले एक दिन में 368 लोगों की मौत हुई। इससे पहले यह संख्या 381 तक पहुंच गई थी। इस अवधि में 20,458 लोगों ने इस महामारी पर विजय हासिल की। वहीं, जानकारों का मानना है कि दिल्ली में लॉकडाउन समेत तमाम पाबंदियों का भी असर है कि कोरोना के मामलों राहत मिली है, हल्की ही सही, लेकिन इसे सकारात्मकता के तौर पर देखा जाना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 81,829 सैंपल की जांच की गई। इसमें 55,702 आरटीपीसीआर से और 26,127 सैंपल की जांच रैपिड एंटीजन किट के द्वारा की गई। जांच बढ़ने से नए मामलों की संख्या बढ़ी लेकिन संक्रमण दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। इस तरह अब तक दिल्ली में कुल 1,69,95,189 सैंपल की जांच हो चुकी है। कोरोना महामारी से अब तक 10,98,051 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9,79,250 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल 15,377 लोगों ने दम तोड़ दिया। राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 33,749 हो गई है। एक दिन पहले इनकी संख्या 31,570 थी।

एक लाख से अधिक हुए सक्रिय मामले

राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले एक लाख से अधिक हो गए हैं। इस समय कुल 1,03,792 सक्रिय मामले हैं। इनमें करीब आधे लोग घर में आइसोलेशन में हैं। वहीं 19,243 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 4,981 मरीज कोविड केयर सेंटर में इलाजरत हैं।

51, 718 लोगों को लगा टीका

कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान भी राजधानी में चालू है। पिछले 24 घंटे में 51,718 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें से 32,272 लोगों को पहली और 19,446 को दूसरी डोज लगी। इस तरह से राजधानी में अब तक 31,01,562 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 24,82,778 ने पहली डोज ली है। वहीं 6,18,784 लोगों ने दोनों डोज ली है।

chat bot
आपका साथी