सपना चौधरी के गाने पर महिला IPS ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सपना चौधरी के गाने पर दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 08:23 AM (IST)
सपना चौधरी के गाने पर महिला IPS ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सपना चौधरी के गाने पर महिला IPS ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। महिला पुलिसकर्मियों का एक डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला आइपीएस अधिकारी बेनिता मैरी जेकर अपनी अन्य सहयोगी महिला पुलिसकर्मियों के साथ डांस करतीं नजर आ रहीं हैं।

दरअसल अभी हाल में ही दिल्ली में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 'सुनो सहेली' नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी के डांस वाला हरियाणवी गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' गीत चलाया गया। इस गाने की धुन पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ आइपीएस अधिकारी बेनिता मैरी जेकर ने भी जमकर ठुमके लगाएं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 30 मार्च का है। दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में आयोजित 'सुनो सहेली' कार्यक्रम में सपना चौधरी के गाने पर कुछ महिला पुलिसकर्मी डांस कर रहीं थी। पास में मौजूद बेनिता मैरी जेकर भी मंच पर मौजूद थीं। महिला पुलिसकर्मियों ने जेकर का हाथ पकड़कर डांस करने लगीं। देखते ही देखते कई महिला पुलिसकर्मियों ने भी डांस करना शुरू कर दिया।

इस वीडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर जहां कुछ यूजर्स तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी