Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम हुआ खुशनुमा, प्रदूषण के स्तर में सुधार से सांसों का संकट हुआ दूर

Delhi Weather Update दिल्ली में मध्यम स्तर की हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। फिर भी तापमान सामान्य से डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 08 Feb 2023 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 09 Feb 2023 07:13 AM (IST)
Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम हुआ खुशनुमा, प्रदूषण के स्तर में सुधार से सांसों का संकट हुआ दूर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम रहा खुशनुमा।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Weather Update : राजधानी में मध्यम स्तर की हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। फिर भी तापमान सामान्य से डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से बुधवार को मौसम खुशनुमा रहा। इसके अलावा प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ। इस वजह से दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब से मध्यम श्रेणी में आ गई।

जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा। इससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार और शनिवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.7 डिग्री सेल्सियस और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था।

पांच दिन बाद मध्यम श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम होने से पांच दिन बाद हवा की गुणवत्ता खराब से मध्यम श्रेणी में आ गई। इससे प्रदूषण से थोड़ी राहत रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है। इस वजह से अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में निचले स्तर पर रह सकती है।

सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 144 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 143, गाजियाबाद का 128, ग्रेटर नोएडा का 126, ग्रुरुग्राम का 153 और नोएडा का एयर इंडेक्स 117 दर्ज किया। इसलिए इन सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। तीन फरवरी को दिल्ली का एयर इंडेक्स 199 था। इसके बाद से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई थी। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में 285 था।

chat bot
आपका साथी