Delhi Weather Monsoon ALERT: दिल्ली लौटा मानसून, रात को बदलेगा मौसम; शनिवार से झमाझम बारिश का अनुमान

Delhi Weather Monsoon ALERT शुक्रवार शाम से दिल्ली-NCR में मौसम बदलने की संभावना है। इसके बाद शनिवार से रिमझिम बारिश का दौर शुरू होगा जो अगले एक सप्ताह तक चलेगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 07:51 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 04:35 PM (IST)
Delhi Weather Monsoon ALERT: दिल्ली लौटा मानसून, रात को बदलेगा मौसम; शनिवार से झमाझम बारिश का अनुमान
Delhi Weather Monsoon ALERT: दिल्ली लौटा मानसून, रात को बदलेगा मौसम; शनिवार से झमाझम बारिश का अनुमान

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather Monsoon ALERT: उमस और गर्मी से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर राहत भरी खबर आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक, पिछले एक महीने से  उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार शाम से दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों का भी मौसम बदलने की संभावना है। इसके बाद शनिवार से रिमझिम बारिश का दौर शुरू होगा जो अगले एक सप्ताह तक चलेगा।

10 जुलाई तक चलेगा रहेगा झमाझम बारिश का दौर

वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत बताते हैं कि मानसून की दस्तक के साथ ही मानसून ट्रफ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो गया था। यही वजह थी कि दिल्ली में मौसम शुष्क हो गया लेकिन अब यह ट्रफ बीकानेर और अजमेर होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। इसी के असर से शुक्रवार रात से मौसम करवट लेगा और फिर शनिवार से हल्की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 9 या 10 जुलाई तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में अच्छी बारिश भी होने की संभावना है।

किसानों को मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात से मौसम बदलेाग। इसी के साथ दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद,  सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में झमाझम बारिश के आसार हैं। मानसून के इन इलाकों में सक्रिय रहने से न केवल अच्छी बारिश का अनुमान है, बल्कि इसके बाद दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। यह बारिश दिल्ली-एनसीआर के किसाने के लिए अमृत के समान होगी, क्योंकि धान की रोपाई के बाद खेतों को बारिश के पानी की आवश्यकता है, जो मानसून पूरा करेगा।

वहीं, शुक्रवार को सुबह से आसमान में छाए बादल गुरुग्राम और फरीदाबाद में बरसे। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी उमस भरी गर्मी का सितम जारी रहा। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.7 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 55 से 80 फीसद रहा। पालम, रिज और पूसा सबसे गर्म रहे। इन सभी जगह का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ।

chat bot
आपका साथी