Delhi Weather: फरवरी के बाद भी क्या सर्दी रहेगी बरकरार, IMD ने बताया मार्च की कैसी होगी शुरुआत

लगातार बदल रहे मौसम के बीच दिल्ली में मार्च की शुरुआत हल्की वर्षा के साथ हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक व दो मार्च को दिल्ली में हल्की वर्षा होगी। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं मार्च के दूसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Publish:Tue, 27 Feb 2024 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 27 Feb 2024 06:04 AM (IST)
Delhi Weather: फरवरी के बाद भी क्या सर्दी रहेगी बरकरार, IMD ने बताया मार्च की कैसी होगी शुरुआत
फरवरी के बाद भी क्या सर्दी रहेगी बरकरार, मार्च की ठंड-गर्मी या बारिश से होगी शुरुआत; IMD ने बताया

राज्यू, नई दिल्ली। लगातार बदल रहे मौसम के बीच दिल्ली में मार्च की शुरुआत हल्की वर्षा के साथ हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक व दो मार्च को दिल्ली में हल्की वर्षा होगी। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, मार्च के दूसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

उधर रविवार के मुकाबले सोमवार को भी तापमान में कमी देखने को मिली। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, सोमवार को यह 25.0 डिग्री दर्ज किया गया, सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को यह भी 8.3 डिग्री था।

सोमवार को दिल्ली में सुबह-शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक रही। फिलहाल हवा की रफ्तार सामान्य रहेगी, लेकिन एक मार्च की रात से इसमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 एवं 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

chat bot
आपका साथी