निगम ने वार्ड में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए 27 सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

दक्षिणी निगम के मध्य जोन की ओर से 28 सफाई कर्मचारियों को उनकी ओर से वार्ड में किए गए उत्कृष्ट सफाई कार्यो के लिए बेस्ट एप्लाइ आफ द मंथ अक्टूबर 2021 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों का हौसला बढ़ता है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 03:57 PM (IST)
निगम ने वार्ड में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए 27 सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी निगम के मध्य जोन की ओर से 28 सफाई कर्मचारियों को उनकी ओर से वार्ड में किए गए उत्कृष्ट सफाई कार्यो के लिए बेस्ट एप्लाइ आफ द मंथ अक्टूबर 2021 से सम्मानित किया गया। मध्य जोन के अध्यक्ष राजपाल सिंह एवं जोन के उपायुक्त राधा कृष्ण ने क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

मध्य जोन के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें इसलिए दिया गया है, क्योंकि वे वास्तव मे इसके हकदार हैं। यह इनकी नियमित कार्यशैली है, जिसके कारण मध्य जोन में आने वाले क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों का हौसला बढ़ता है।

उपायुक्त राधा कृष्ण ने कहा कि अपने कार्य के प्रति इनकी कर्मठता प्रशंसनीय है। मध्य जोन अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। सफाई कर्मचारियों ने अपना उत्कृष्ट योगदान देते हुए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया, जिसके कारण इन्हें सम्मानित किया जा रहा है। हमने 28 कर्मचारियों को सम्मानित किया है व आने वाले समय में ओर अन्य कर्मचारियों को इनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

-

chat bot
आपका साथी