Delhi News: चाइनीज मांझे से कटा स्कूटी सवार महिला का गला, हालत गंभीर; ऑफिस से लौट रही थी घर

शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार एक महिला का गला कट गया। हादसे के वक्त पीड़िता अपने आफिस से घर लौट रही थी। गला कटने पर विंकी भारद्वाज (36) स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2023 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2023 08:31 PM (IST)
Delhi News: चाइनीज मांझे से कटा स्कूटी सवार महिला का गला, हालत गंभीर; ऑफिस से लौट रही थी घर
चाइनीज मांझे से कटा स्कूटी सवार महिला का गला, हालत गंभीर

पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता। शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार एक महिला का गला कट गया। हादसे के वक्त पीड़िता अपने आफिस से घर लौट रही थी। गला कटने पर विंकी भारद्वाज (36) स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। पीड़िता के आफिस के साथियों ने जख्मी हालत में संत परमानंद अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया है।

महिला का हुआ ऑपरेशन

बुधवार को महिला के गले का ऑपरेशन हुआ। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। विंकी सेक्टर-17 जी, वसुंधरा में अपने परिवार के साथ रहती हैं। परिवार में पति सुमित चौधरी व अन्य सदस्य हैं। महिला कनाट प्लेस में एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। मंगलवार शाम को वह अपनी स्कूटी से आफिस से घर लौट रही थी।

चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई महिला

वह जीटी रोड होते हुए शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंची, अचानक से चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। वह कुछ समझ पाती तब तक उनका गला काफी कट चुका था। तेजी से खून बहने लगा। स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। पीछे से महिला के आफिस के साथी अपने वाहन से आ रहे थे, उन्होंने घायल हालत में उन्हें देखा तो वह रूक गए। अपने वाहन से महिला को अस्पताल लेकर गए। 

प्रतिबंधित है मांझा 

राजधानी में चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है, इसके बाद भी उसका कहर जारी है। यमुनापार में मांझे से गर्दन कटने का यह पहला मामला है। इससे पहले शास्त्री पार्क फ्लाईओवर व उसके आसपास कई वाहन चालक इस घातक मांझे का निशाना बन चुके हैं। पुलिस, प्रशासन की अनदेखी की वजह से इस मांझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है।

12 अगस्त 2022 : शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत। 14 अगस्त 2022 : नत्थू कालाेनी फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार कारोबारी का गला कटने से मौत।
chat bot
आपका साथी