नाइजीरिया से लाकर दिल्ली-NCR में होती सप्लाई, पुलिस ने पकड़ी 38.44 करोड़ की हेरोइन; तीन अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Delhi Crime News दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में तीन नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड किया है। यह गिरोह नाजीरिया से हेरोइन लाता था। इनके कब्जे से 38.44 करोड़ रुपये मूल्य की 7.688 किलो हेरोइन बरामद की गई है। उक्त हेरोइन दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों में आपूर्ति की जानी थी।

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Geetarjun Publish:Sat, 04 May 2024 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 May 2024 07:13 PM (IST)
नाइजीरिया से लाकर दिल्ली-NCR में होती सप्लाई, पुलिस ने पकड़ी 38.44 करोड़ की हेरोइन; तीन अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
नाइजीरिया से लाकर दिल्ली-NCR में होती सप्लाई, पुलिस ने पकड़ी 38.44 करोड़ की हेरोइन।

HighLights

  • 7.688 किलो हेरोइन व मापतौल वाली इलेक्ट्रानिक मशीन बरामद।
  • एयरपोर्ट पर एक्स रे जांच से बचने के लिए पैकेट पर लपेट देते थे सेलो टेप और कार्बन पेपर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में तीन नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड किया है। यह गिरोह नाजीरिया से हेरोइन लाता था। इनके कब्जे से 38.44 करोड़ रुपये मूल्य की 7.688 किलो हेरोइन बरामद की गई है। उक्त हेरोइन दिल्ली समेत पड़ोसी राज्यों में आपूर्ति की जानी थी।

हवाई अड्डे पर एक्स-रे मशीन से पहचाने जाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए आरोपित हेरोइन के पैकेट्स पर सेलो टेप और कार्बन पेपर लपेट देते थे और उसे पिट्ठू बैग में छिपाकर हवाई अड्डे से बाहर आ जाते थे।

ये हैं आरोपी

डीसीपी स्पेशल सेल अमित कौशिक के अनुसार, एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट व इंस्पेक्टर राहुल कुमार, विनीत कुमार तेवतिया की टीम ने तीनों को द्वारका और जनकपुरी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम ब्लेसिंग ओपरा, डेविड किगोजी व उबा नवाची ओजीजी हैं।

मार्च में चला था पता

दिल्ली में तीनों अलग-अलग इलाके में किराए पर घर लेकर रहते थे। मार्च के पहले सप्ताह में सेल को पता चला कि एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन की आपूर्ति में लिप्त है। टीम ने करीब दो माह तक गहन जांच की और तीनों को अलग-अलग जगहों से दबोच लिया गया।

पिछले साल बिजनेस वीजा पर आया था भारत

ब्लेसिंग ओपरा पिछले साल जून में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। यहां उसने महिलाओं के कपड़े बेचने का काम शुरू किया। इस बीच उसे गुर्दे की पथरी का पता चला और सर्जरी की आवश्यकता पड़ी। उसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। जिससे जनवरी में वह एग्बे के संपर्क में आई और उसके लिए काम शुरू किया।

एग्बे उसे 25000 रुपये देकर ड्रग्स से भरे बैग को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए टास्क देता था। डेविड किगोजी लाजर ने 2009 में नाइजीरिया में पढ़ाई कर अपनी दुकान खोली और चीन से फोन सहायक उपकरण आयात किए। वह पांच साल तक चीन में रहा।

2017 में उसने पूपे नाम की एक चीनी लड़की से शादी की और 2021 में मेडिकल वीजा पर भारत आ गया। दिल्ली में रहने के दौरान वह अन्य नाइजीरियाई और अन्य अफ्रीकी नागरिकों के संपर्क में आया।

मेडिकल वीजा 2022 में समाप्त होने पर वह अवैध रूप से भारत में रह रहकर तस्करी करने लगा। उबा नवाची ओजिजी 2021 में बिजनेस वीजा पर भारत आया। उसने पहले भारत से नाइजीरिया तक बच्चों के कपड़ों का निर्यात शुरू किया। इसी बीच एग्बे के संपर्क में आकर उसने तस्करी का धंधा शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी