स्कूटी पर पीछे खड़े होकर स्टंट कर रही लड़की, ब्रेक लगते ही गिरी; दिल्ली पुलिस ने VIDEO पोस्ट कर ली चुटकी

Delhi Traffic Police दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह हमेशा लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरुक करती रहती है। पुलिस का सोशल साइट पर ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। हाल ही एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसके जरिए रोड सेफ्टी (सड़क सुरक्षा) को बढ़ावा देती है।

By Geetarjun Edited By: Geetarjun Publish:Wed, 27 Mar 2024 12:16 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2024 12:21 AM (IST)
स्कूटी पर पीछे खड़े होकर स्टंट कर रही लड़की, ब्रेक लगते ही गिरी; दिल्ली पुलिस ने VIDEO पोस्ट कर ली चुटकी
स्कूटी पर पीछे खड़े होकर स्टंट कर रही लड़की, ब्रेक लगते ही गिरी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह हमेशा लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरुक करती रहती है। पुलिस का सोशल साइट पर ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। हाल ही एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसके जरिए रोड सेफ्टी (सड़क सुरक्षा) को बढ़ावा देती है।

पुलिस द्वारा एक्स पर अपलोड किए गए वीडियो में एक लड़का स्कूटी चला रहा है, पीछे एक लड़की खड़ी है। स्कूटी लड़का चला रहा और लड़की खड़ी होकर फिल्मी स्टाइल में पोज देती दिख रही है। लड़की ने रंग लगा रखा है। यह वीडियो होली के दिन का हो सकता है।

स्टंट पड़ सकता है भारी, विडियो 'जान' हित में जारी#RoadSafety pic.twitter.com/nq2m3bSv2X

— Delhi Police (@DelhiPolice) March 26, 2024

यह स्कूटी रोड पर चल रहा है, जहां और भी वाहन आ-जा रहे हैं। जब लड़का स्कूटी चलाता है और फिर थोड़ी देर बात रोकता है तो लड़की गिर जाती है। इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच सकता है, अगर आसपास से कोई वाहन गुजर रहा होता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

वीडियो अपलोड करने के दौरान कैप्शन दिया गया है, स्टंट पड़ सकता है भारी, विडियो 'जान' हित में जारी। इसके अलावा वीडियो में लिखा है 'हरकतें करोगे ऊटपटांग, तुड़वा लोगे हाथ और टांग।'

chat bot
आपका साथी