Delhi: दिल्ली पुलिस ने 17 साल बाद ढूंढ निकाली गायब महिला, सामने आई तो बताई पूरी सच्चाई

साल 2006 में आईपीसी की धारा 363 के तहत गोकलपुरी थाने में एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके माता-पिता ने दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह दीपक नाम के शख्स के साथ बलिया जिले के चेरडीह में रह रही थी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 26 May 2023 10:43 AM (IST) Updated:Fri, 26 May 2023 10:43 AM (IST)
Delhi: दिल्ली पुलिस ने 17 साल बाद ढूंढ निकाली गायब महिला, सामने आई तो बताई पूरी सच्चाई
दिल्ली पुलिस ने 17 साल बाद खोज निकाली गायब महिला।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 17 साल पहले गायब हुई एक महिला को गोकलपुरी से बरामद किया है। महिला 2006 में गायब हुई थी और अब उसकी उम्र 32 साल है।

डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने जानकारी दी कि 22 मई को सीमापुरी थाने की एक टीम को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर उसने 32 वर्षीय महिला को ट्रेस किया जिसका अपहरण 17 साल पहले हुआ था।

साल 2006 में आईपीसी की धारा 363 के तहत गोकलपुरी थाने में एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके माता-पिता ने दर्ज कराई थी।

महिला ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह दीपक नाम के शख्स के साथ बलिया जिले के चेरडीह में रह रही थी। जब लॉकडाउन के दौरान उसका दीपक से किसी बात पर विवाद हो गया तो वह गोकलपुरी आकर किराए के मकान में रहने लगी।

chat bot
आपका साथी