अवैध संबंध के चलते पत्नी ने रची साजिश, देवर के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

विजय की गलत हरकतों की वजह से दो साल पूर्व उसकी पत्‍‌नी छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद विजय ने अनीता से अवैध संबंध बना लिए।

By Edited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 04:51 PM (IST)
अवैध संबंध के चलते पत्नी ने रची साजिश, देवर के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या
अवैध संबंध के चलते पत्नी ने रची साजिश, देवर के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

नई दिल्ली (जेएनएन)। दरियागंज इलाके में महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। दोनों के बीच बाधक बन रहे राजेश को रास्ते से हटाने के लिए आरोपियों ने दृश्यम फिल्म की तर्ज पर साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तफ्तीश के बाद दोनों को दबोच लिया।

आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान
डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के के नाम अनीता (30) और विजय (28) है। 23 अगस्त को राजेश नाम के युवक का शव शांति वन नाले के पास झाड़ियों में मिला था। शव कई दिन पुराना था। मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई थी। वह मूलरूप से अगसोली हाथरस (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था।

कबूल किया गुनाह 
पुलिस ने मृतक की पत्‍‌नी अनीता और भाई विजय से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि राजेश बैग लेकर निकला था। उसके साथ लूटपाट हुई थी। अन्य रिश्तेदारों ने भी एक जैसा ही बयान दिया। दरअसल आरोपी अनीता और विजय ने दृश्यम फिल्म से प्रभावित होते हुए सभी को एक ही बात बताई थी, जिससे सभी ने एक जैसी बातें कहीं। इस पर पुलिस को शक गहरा गया। दोबारा अनीता व विजय से सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गए और हत्या करने की बात कबूल कर ली।

पति को पता चल चुकी थी सच्चाई  
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने बताया कि राजेश की मुलाकात पंजाब में अनीता से हुई थी। अनीता ने अपने पति को छोड़कर राजेश के साथ रहना शुरू कर दिया। राजेश उसे लेकर उत्तम नगर इलाके में आ गया था। विजय की गलत हरकतों की वजह से दो साल पूर्व उसकी पत्‍‌नी छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद विजय ने अनीता से अवैध संबंध बना लिए। जब राजेश को इस बारे में पता चला तो उसने भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

सिर को पत्थर से कुचला
गत 19 अगस्त को राजेश झगड़े के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ गया था, जिसके बाद अनीता वहां पर विजय के साथ आई और राजेश को बहाने से एक ऑटो में बैठा लिया। शांति वन के पास अनीता शौच की बात कहकर पति को साथ लेकर झाड़ियों में चली गई। पीछे से विजय भी वहां आ गया और गमछे से राजेश की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए सिर को पत्थर से कुचल दिया।

chat bot
आपका साथी