बिहार की लापता नाबालिग युवती का शव दिल्‍ली से बरामद, सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद की थी हत्‍या, एक गिरफ्तार

दिल्ली में 12 फरवरी की शाम मेट्रो विहार में शराब पी थी और दोनों ने मिलकर पीड़िता दुकान पर बुलाने की योजना बनाई थी। एक आरोपित दुकान में ही रहता था। उन्होंने धोखे से किशोरी को बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Sanjay SalilEdited By: Publish:Mon, 21 Feb 2022 12:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Feb 2022 12:57 PM (IST)
बिहार की लापता नाबालिग युवती का शव दिल्‍ली से बरामद, सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद की थी हत्‍या, एक गिरफ्तार
पुलिस ने 15 फरवरी को किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नरेला इलाके सन्नौठ गांव में लापता किशोरी के साथ पहले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसकी के प्लाजो (पायजामा) से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बोरी में बंद कर दुकान के अंदर छिपा कर भाग गए थे। इस बाबत नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने तक पुलिस पकड़े गए आरोपित की पहचान उजागर करने से परहेज कर रही है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार की रहने वाली 14 वर्षीया पीड़िता परिवार के साथ सन्नौठ गांव में किराये पर रहती थी। उसकी मां एक फैक्ट्री में काम करती है। स्वजन के अनुसार वह 12 फरवरी को अचानक लापता हो गई थी। पहले स्वजन ने उसकी अपने स्तर से तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी ब़ृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने 15 फरवरी को किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की।

इसी क्रम में 19 फरवरी को सन्नौठ के राहुल राय ने सूचना दी कि उसकी दुकान से दुर्गंध आ रही है। उसने झांसी से आने के बाद दुकान खोली थी। उसने यह भी बताया कि दुकान मूं एक काम करने वाला एक श्रमिक भी गायब है। ऐसे मे दुकान की तलाशी ली गई, जहां एक कोने में उपले के ढेर के नीचे किशोरी का शव मिला था। ऐस मे नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस और एएटीएस ने मामले की जांच शुरू की गई और रविवार की देर रात सन्नौठ गांव के निकट एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में पता चला है कि उसने अपने साथी के साथ 12 फरवरी की शाम मेट्रो विहार में शराब पी थी और दोनों ने मिलकर पीड़िता दुकान पर बुलाने की योजना बनाई थी। एक आरोपित दुकान में ही रहता था। उन्होंने धोखे से किशोरी को बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उस प्लाजो की मदद से उसका गला घोंट दिया।

chat bot
आपका साथी