Delhi Metro News: DMRC ने बताया कि कैसे दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री बनें मेट्रो मास्टर

दिल्ली मेट्रो राजधानी के लाखों लोगों की लाइफ लाइन बन चुकी है। चाहे घूमने-टहलने जाना हो आफिस जाना या शादी समारोह में जाना हो या सुगमता के साथ लंबी दूरी की यात्रा करनी हो। ऐसे हर किसी के लिए मेट्रो सबसे बेहतर साधन बन चुका है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 23 May 2022 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 23 May 2022 04:09 PM (IST)
Delhi Metro News: DMRC ने बताया कि कैसे दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री बनें मेट्रो मास्टर
दिल्ली मेट्रो की ओर से एक वीडियो जारी कर ये बताया गया कि कैसे मेट्रो मास्टर बन सकते हैं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली मेट्रो राजधानी के लाखों लोगों की लाइफ लाइन बन चुकी है। चाहे घूमने-टहलने जाना हो, आफिस जाना या शादी समारोह में जाना हो या सुगमता के साथ लंबी दूरी की यात्रा करनी हो। ऐसे हर किसी के लिए मेट्रो सबसे बेहतर साधन बन चुका है। मगर अभी भी कई लोग दिल्ली मेट्रो में सफर करने के तौर तरीकों को नहीं जानते हैं वो मेट्रो की छवि को खराब करते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है।

इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो ने मेट्रो में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को मेट्रो मास्टर बनाने की बात कही है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने अपने ट्विटर हैंडल सें एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो के माध्यम से यात्रियों को ये बताया गया है कि वो किन चीजों का पालन करते हुए मेट्रो मास्टर बन सकते हैं।

Here are some key features that makes you a 'Metro Master'

a) Do not sit on the floor of the train

b) Do not eat/drink inside the metro

c) Do not play loud music. It is not permitted inside the metro

Follow these 3 guidelines & showcase good passenger behavior.#DelhiMetro pic.twitter.com/NCsnBOZ1tL

— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) May 21, 2022

मेट्रो के इस ट्वीट में लिखा गया है कि यहां कुछ प्रमुख विशेषताएं दी गई हैं जो आपको 'मेट्रो मास्टर' बनाती हैं, जैसे- ट्रेन के फर्श पर न बैठें, मेट्रो के अंदर खाना-पीना न करें, तेज संगीत न बजाएं। मेट्रो के अंदर इसकी अनुमति नहीं है। इन निर्देशों के साथ लिखा गया है कि इन तीन दिशानिर्देशों का पालन करें और अच्छे यात्री व्यवहार का प्रदर्शन करें। इसी के साथ 23 सेकंड का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से इन्हीं तौर-तरीकों को यात्रियों की मदद से समझाया भी गया है।

इसके बाद मेट्रो ने एक और सूचना ट्वीट की है, इस सूचना में मेट्रो ने बताया है कि वो अब इंटरनेट मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म कू पर भी उपलब्ध है। जो यात्री पहले से कू पर रजिस्टर्ड हैं वो मेट्रो को उसकी आइडी पर जाकर फालो कर सकते हैं। अपने ट्वीट में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने लिखा है कि अब वो Koo पर भी उपलब्ध है। भारत की सबसे बड़ी मेट्रो सेवा, दिल्ली मेट्रो के बारे में नवीनतम सूचनाओं से अपडेट रहें। हमसे जुड़ने के लिए http://kooapp.com/profile/OfficialDMRC पर फ़ॉलो करें।

chat bot
आपका साथी