दिल्ली सरकार का आदेश, छठ पूजा के लिए चार सौ घाटों पर पुख्ता इंतजाम हों

इस बार प्रशासन ने भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए घाटों की लंबाई बढ़ा दी है और कम गहरे पानी वाली जगह को पूजा के लिए इस्तेमाल लायक बनाया जा रहा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 21 Sep 2017 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 21 Sep 2017 07:39 PM (IST)
दिल्ली सरकार का आदेश, छठ पूजा के लिए चार सौ घाटों पर पुख्ता इंतजाम हों
दिल्ली सरकार का आदेश, छठ पूजा के लिए चार सौ घाटों पर पुख्ता इंतजाम हों

नई दिल्ली (जेएनएन)। यमुना नदी के जिन घाटों पर छठ पूजा का आयोजन होता है, वहां टेंट लगाने से लेकर साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा व अन्य इंतजाम दिल्ली सरकार करेगी। बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने राजस्व विभाग को छठ पूजा के लिए चिह्नित चार सौ घाटों पर पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए।

पिछले दिनों राजनिवास में हुई बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने भी दिल्ली सरकार व स्थानीय एजेंसियों को छठ पूजा की तैयारियों के लिए कवायद शुरू करने के आदेश दिए थे।

सुरक्षा के लिहाज से यहां कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए यमुना किनारे बनाए गए घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इस बार प्रशासन ने भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए घाटों की लंबाई बढ़ा दी है और कम गहरे पानी वाली जगह को पूजा के लिए इस्तेमाल लायक बनाया जा रहा है।

इससे भक्तों को पूजा के लिए नया स्थान भी उपलब्ध होगा और भक्तों की जान को भी किसी प्रकार का खतरा नहीं रहेगा।

chat bot
आपका साथी