Delhi Dengue And Malaria: वर्षा के बाद दिल्ली में बढ़ रहे डेंगू और मलेरिया बीमारी के मरीज, एमसीडी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Delhi Dengue And Malaria एमसीडी की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह में दर्ज किए गए पांच नए मरीजों में दो मरीज नगर निगम क्षेत्र से हैं। जबकि तीन मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो पाई है। वर्षा के बाद मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 08 Aug 2022 12:07 PM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2022 12:07 PM (IST)
Delhi Dengue And Malaria: वर्षा के बाद दिल्ली में बढ़ रहे डेंगू और मलेरिया बीमारी के मरीज, एमसीडी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Delhi Dengue And Malaria: इस वर्ष डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 174 तक जा पहुंचा है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Dengue And Malaria: मानसून की वर्षा के बाद लगातार मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह में भी डेंगू के पांच तो मलेरिया के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे इस वर्ष डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 174 तक जा पहुंचा है। वहीं, मलेरिया के मरीजों की संख्या 35 हो चुकी है। चिकनगुनिया के मरीजों का आंकड़ा भी नौ तक पहुंच चुका है।

एमसीडी की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह में दर्ज किए गए पांच नए मरीजों में दो मरीज नगर निगम क्षेत्र से हैं। जबकि तीन मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो पाई है। बीते सप्ताह में ही मलेरिया के दो नए मरीज सामने आए हैं जिनके पते की भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस वर्ष जनवरी के पहले माह से ही बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। इसलिए इस वर्ष अब तक कुल मरीजों का आंकड़ा बीते चार सालों में सर्वाधिक है। वर्ष 2017 में डेंगू के 251 मरीज सामने आए थे, वर्ष 2018 में 64, 2019 में 47, 2020 में 35 और 2021 में 55 मरीजों की पुष्टि एक जनवरी से लेकर छह अगस्त तक हुई थी।

हैरानी की बात है कि जो मरीज सरकार या निगम के साथ निजी अस्पतालों में डेंगू का इलाज करा रहे हैं उसमें से बड़ी संख्या उन लोगों की है जो अपना सही पता शासन को नहीं बता रहे हैं। डेंगू के कुल 174 में से 110 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है। इसी प्रकार चिकनगुनिया नौ मरीजों में से छह मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है। इसी प्रकार मलेरिया के कुल 35 मरीजों में से 10 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी