Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस दुष्कर्म के मामले में कर रही राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित की तलाश

इस शिकायत में युवती ने बताया था कि रोहित बीते कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वह उसका अश्लील वीडियो तैयार कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देता है। इस धमकी से डराकर वह उसके साथ जयपुर उत्तराखंड और दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 03:09 PM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 03:09 PM (IST)
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस दुष्कर्म के मामले में कर रही राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित की तलाश
पुलिस ने जयपुर स्थित उसके घर पर नोटिस चस्पा कर पूछताछ के लिए बुलाया था, नहीं आया।

राजस्थान सरकार के मंत्री के बेटे रोहित जोशी पर सदर बाजार थाने में दर्ज हुई है दुष्कर्म की एफआइआर-

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे राजस्थान सरकार के मंत्री के बेटे रोहित जोशी की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे रोहित जोशी को सदर बाजार थाने में पूछताछ के लिए आने का नोटिस भेजा था, लेकिन रोहित जोशी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ।

सूत्रों ने बताया कि रोहित उत्तराखंड में छिपा हुआ है। इसके चलते पुलिस टीम वहां भेजी गई है। रोहित जोशी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली उसकी महिला मित्र ने आठ मई को सदर बाजार थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में युवती ने बताया था कि रोहित बीते कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वह उसका अश्लील वीडियो तैयार कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देता है। इस धमकी से डराकर वह उसके साथ जयपुर, उत्तराखंड और दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि बीते मार्च महीने में उसके साथ सदर बाजार स्थित एक होटल में रोहित जोशी ने दुष्कर्म किया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहले जीरो एफआइआर दर्ज कर इस मामले को जयपुर भेज दिया था। लेकिन बाद में इसे सामान्य एफआइआर में तब्दील कर दिया गया था। इस मामले में आरोपित रोहित जोशी राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी का बेटा है। पुलिस उसकी तलाश में 15 मई को जयपुर स्थित उसके घर पहुंची थी। लेकिन वह घर पर नहीं मिला था।

पुलिस वहां पर परिवार के सदस्यों को एक नोटिस देकर आई थी जिसमें रोहित जोशी को 18 मई को सदर बाजार थाने में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। बुधवार की सुबह से पुलिस रोहित जोशी का इंतजार करती रही। लेकिन वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी