Delhi Crime News: साउथ एक्सटेंशन में फ्लैट पर कब्जा करने की कोशिश, पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज

Delhi Crime News मंगलवार को सुनील शर्मा ने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ भूतल पर रहने वाली प्रियंका अरोड़ा के अहाते में जाकर तोड़-फोड़ की। इस दौरान महिला प्रियंका अरोड़ा ने जब विरोध किया तो सुनील और उसके सुरक्षा कर्मियों ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 11:50 AM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 11:50 AM (IST)
Delhi Crime News: साउथ एक्सटेंशन में फ्लैट पर कब्जा करने की कोशिश, पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज
सुनील शर्मा के खिलाफ पहले से ही इससे मिलते-जुलते तीन मामले दर्ज हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  दक्षिण दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट दो में वेबसाइट चलाने वाले एक पत्रकार व उसके निजी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ फ्लैट पर कब्जा करने की कोशिश और महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दक्षिण दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील शर्मा नाम का यह पत्रकार पहले एक हिंदी अखबार में फोटोग्राफर था। अब कुछ समय से यह विटनेस इन द कोरिडोर नाम से एक वेबसाइट चलाता है। महिला शिकायत परप अब हौज खास पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनील शर्मा के खिलाफ पहले से ही इससे मिलते-जुलते तीन मामले दर्ज हैं।

पड़ोसियों पर रौब जमाता रहा है सुनील

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुनील शर्मा ने कुछ साल पहले साउथ एक्सटेंशन पार्ट दो में पहली मंजिल पर फ्लैट खरीदा था। बड़े पुलिस अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने का दावा कर वह अक्सर पड़ोसियों को डराने-धमकाने की कोशिश करता था। उसने दूसरी मंजिल और भूतल पर रहने वाले लोगों को परेशान कर रखा था ताकि दोनों फ्लैट में रहने वाले लोग परेशान होकर वहां से चले जाए और वह कब्जा कर सके। दोनों फ्लैट के मालिक कई बार पुलिस को शिकायत दे चुके हैं।

महिला के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुनील शर्मा ने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ भूतल पर रहने वाली प्रियंका अरोड़ा के अहाते में जाकर तोड़-फोड़ की। इस दौरान महिला प्रियंका अरोड़ा ने जब विरोध किया तो सुनील और उसके सुरक्षा कर्मियों ने उनके और उनके भाई के आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। पुलिस सुनील शर्मा के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी