Delhi: सीएम केजरीवाल ने ASI शंभु दयाल के परिजनों को सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक, बदमाशों के हमले में हुई थी मौत

दिल्ली के मायापुरी थाना क्षेत्र में झपटमार द्वारा चाकू से किए गए हमले से घायल एएसआई शंभु दयाल के परिजनों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिलने पहुंचे। सीएम केजरीवाल ने इस दौरान शंभु दयाल के परिजनों को एक करोड़ रुपये की राशि सौंपी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 08 Feb 2023 01:09 PM (IST) Updated:Wed, 08 Feb 2023 01:09 PM (IST)
Delhi: सीएम केजरीवाल ने ASI शंभु दयाल के परिजनों को सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक, बदमाशों के हमले में हुई थी मौत
बदमाशों के हमले में मारे गए ASI शंभु दयाल के परिजनों से मिलने पहुंचे CM केजरीवाल

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को बदमाशों के हमले में मारे गए दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभु दयाल के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। सीएम केजरीवाल ने शंभु दयाल के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि सौंपी।

मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी Delhi Police के शहीद ASI स्वर्गीय श्री शंभू दयाल मीणा जी के परिवार से मिले।

उनकी स्मृति को नमन करते हुए मुख्यमंत्री जी ने उनके परिवार को ₹1 Crore की सम्मान राशि सौंपी। pic.twitter.com/Caun3NPH1k

— AAP (@AamAadmiParty) February 8, 2023

बता दें कि दिल्ली के मायापुरी थाना क्षेत्र में झपटमार द्वारा चाकू से किए गए हमले से घायल एएसआई शंभु दयाल (ASI Shambhu Dayal) की रविवार यानी 8 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 11 जनवरी को एएसआई शंभु दयाल के परिजनों को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था।

क्या है पूरा मामला 

बता दें कि एक महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनके पति से बदमाश ने मोबाइल झपट लिया। इसके बाद मायापुरी थाने में यह मामला एएसआई शंभु दयाल को सौंपा गया। वे महिला को साथ में लेकर उनके कहे अनुसार दिल्ली रेवाड़ी रेलवे लाइन की ओर गए। यहां झुग्गियों में महिला ने आरोपित को पहचान लिया।

पलक झपकते ही शंभु ने उसे पकड़ लिया और उसे थाने ले जाने लगे। आरोप है कि उसने अपने पास चाकू छिपाया हुआ था। थाने के नजदीक मौका मिलते ही उसने अचानक चाकू निकाला और एएसआई शंभु पर वार करने लगा। उनके पेट, कमर, गर्दन सहित कई जगह चाकू से वार किया गया। 

यह भी पढ़ें- Delhi: फीडबैक यूनिट को लेकर BJP का केजरीवाल पर हमला, मुख्यमंत्री बताएं क्यों कर रहे विरोधियों की जासूसी?

8 जनवरी को हुई थी ASI की मौत

स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपित को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपित अनीस को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी की गई। शंभु करोलबाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि 8 जनवरी को उपचार के दौरान एएसआई शंभु दयाल की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Delhi: मायापुरी थाने के ASI शंभु दयाल की इलाज के दौरान मौत, झपटमार ने चाकू से वार कर किया था घायल

chat bot
आपका साथी