रिश्ते शर्मसार: 13 साल की मासूम बेटी को सौतेले पिता ने कई बार बनाया हवस का शिकार, देता रहा काट डालने की धमकी

सीलमपुर में एक सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी का कई बार दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर उसको जान से धमकी देते हुए काटने की बातें कहता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 21 Apr 2023 12:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 Apr 2023 12:47 PM (IST)
रिश्ते शर्मसार: 13 साल की मासूम बेटी को सौतेले पिता ने कई बार बनाया हवस का शिकार, देता रहा काट डालने की धमकी
रिश्ते शर्मसार: 13 साल की मासूम बेटी को सौतेले पिता ने कई बार बनाया हवस का शिकार।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक शख्स ने पिता-बेटी के पाक रिश्ते को शर्मसार कर दिया। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। कई बार घर के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया, किसी को कुछ भी बताने पर काट डालने की धमकी दी। 13 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर सीलमपुर थाना ने गुरुवार को दुष्कर्म, पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में  पंजीकृत की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता अपने परिवार के साथ दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में रहती है। सात वर्ष पहले उसकी मां ने पति को तलाक देकर दूसरे शख्स से शादी कर ली थी। पीड़िता के परिवार में मां, एक छोटी बहन व सौतेला पिता है। पीड़िता इलाके के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। दिसंबर 2022 को पीड़िता की मां छोटी बेटी के साथ बाजार से सामान लेने के लिए गई थी, पीड़िता अपने सौतेले पिता के साथ घर पर थी।

पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी

आरोप है कि उसकी दौरान उसने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता बुरी तरह से डर गई और चुप रही। उसके बाद जब भी बेटी घर में अकेली मिलती वह उसके साथ दुष्कर्म करता। पीड़िता गुमसुम रहने लगी, मां ने दबाव डालकर जब इसकी वजह पूछी तो पीड़िता ने सौतेले पिता की करतूत के बारे में बताया। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग करवाई, बाद में मेडिकल करवाकर प्राथमिकी पंजीकृत की।

chat bot
आपका साथी