अरविंद केजरीवाल सरकार को बड़ी राहत, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का हुआ तबादला

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का तबादला कर उनको दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। अंशु प्रकाश के दिल्ली सरकार के साथ संबंध अच्छे नहीं थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:02 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:02 AM (IST)
अरविंद केजरीवाल सरकार को बड़ी राहत, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का हुआ तबादला
अरविंद केजरीवाल सरकार को बड़ी राहत, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का हुआ तबादला

नई दिल्ली, जेएनएन। आप सरकार के लिए शनिवार का दिन कुछ खास रहा। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का एक मामला खत्म हो गया तो विधायक अमानतुल्ला खान को अदालत ने सिग्नेचर ब्रिज विवाद मामले में अग्रिम जमानत दे दी। वहीं, शाम के समय केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का तबादला कर दिया।

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। अंशु प्रकाश के दिल्ली सरकार के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। नए मुख्य सचिव के साथ दिल्ली सरकार तालमेल बैठाने की कोशिश करेगी।

सरकार यह भी कोशिश करेगी कि अगला मुख्य सचिव उनकी पसंद का बने। दिल्ली का नया मुख्य सचिव कौन होगा, इसके लिए दिल्ली सरकार केंद्र के पास पसंद के अधिकारियों का पैनल भेजेगी। उसके आधार पर ही मुख्य सचिव की तैनाती होगी।

दिल्ली सरकार में मुख्य सचिव स्तर के दो अधिकारी मनोज परीदा और अनिंदो मजूमदार काम कर रहे हैं। इन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद दिया गया है। इन दो अधिकारियों को लेकर यदि बात होती है तो परीदा सरकार के करीबी हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी