Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना के आपत्तिजनक वायरल वीडियो पर स्वाति मालीवाल का निशाना, कहा- शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़के नहीं बनते, बल्कि...

अभिनेता मुकेश खन्ना कभी कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। बुधवार को वो एक विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी उन पर निशाना साधा है।

By GeetarjunEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 05:10 PM (IST)
Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना के आपत्तिजनक वायरल वीडियो पर स्वाति मालीवाल का निशाना, कहा- शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़के नहीं बनते, बल्कि...
Mukesh Khanna: स्वाति मालीवाल ने मुकेश खन्ना पर साधा निशाना, कहा- शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़के नहीं बनते, बल्कि...

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। अभिनेता मुकेश खन्ना कभी कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। बुधवार को वो एक विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी उन पर निशाना साधा है। साथ ही पुलिस को नोटिस भेजकर मुकेश खन्ना के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

मुकेश खन्ना एक वीडियो में महिलाओं पर की हैं टिप्पणी

दरअसल, मुकेश खन्ना एक वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि अगर कोई महिला आपसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहती है तो वह महिला किसी सभ्य महिला की निशानी ना होकर वह एक असभ्य महिला की निशानी हैl

ये भी पढ़ें- Shrikant Tyagi Arrested: श्रीकांत त्यागी के साथ नजदीकियों पर क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य?

स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट

मुकेश खन्ना के वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा "शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़के नहीं बल्कि महिलाओं का सम्मान करने से बनते हैं। इस तरह लड़कियों को "धंधे वाली" बोलना मुकेश खन्ना की घटिया सोच दर्शाता है। इनका शो देखकर शैतान बच्चे बोलते थे #SorryShaktiman। आज अपने बयान के लिए इन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।"

शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़के नहीं बल्कि महिलाओं का सम्मान करने से बनते हैं। इस तरह लड़कियों को "धंधे वाली" बोलना मुकेश खन्ना की घटिया सोच दर्शाता है। इनका शो देखकर शैतान बच्चे बोलते थे #SorryShaktiman। आज अपने बयान के लिए इन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। pic.twitter.com/2VhBMMBEQ9

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 10, 2022

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस साइबर सेल को नोटिस जारी कर अभिनेता मुकेश खन्ना के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक और गलत टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

क्या कहा मुकेश खन्ना ने?

मुकेश खन्ना वीडियो में कहते नजर आ रहे है, 'कोई भी लड़की अगर किसी लड़कों को कहे कि मुझे आपके साथ शारीरिक संबंध बनाना है, वह लड़की, लड़की नहीं हैl वह धंधा कर रही है क्योंकि इस तरह से निर्लज्ज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी अगर वह करती है तो वह सभ्य समाज की नहीं है, वह उसका धंधा हैl आप उसमें भागीदार मत बनिएl'

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

उनके इस बयान को लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। लोग उन पर निशाना साध रहे हैं।

chat bot
आपका साथी