आज दिल्ली और मुंबई में होगा डीजे डेविड ग्वेट्टा का लाइव कंसर्ट

आयोजक कंपनी परसेप्ट लिमिटेड के सीईओ हरिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार के ही टिकटों को रविवार के लिए वैध माना जाएगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 15 Jan 2017 08:26 AM (IST) Updated:Sun, 15 Jan 2017 10:37 AM (IST)
आज दिल्ली और मुंबई में होगा डीजे डेविड ग्वेट्टा का लाइव कंसर्ट
आज दिल्ली और मुंबई में होगा डीजे डेविड ग्वेट्टा का लाइव कंसर्ट

नई दिल्ली (जेएनएन)। फ्रांस के डीजे डेविड ग्वेट्टा का रद हो चुका लाइव कंसर्ट अब दिल्ली और मुंबई में रविवार को होगा। पुलिस ने उन्हें आयोजन की मंजूरी दे दी है। दिल्ली में शाम को ग्वेट्टा अपना कांसर्ट करेंगे।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे ने शनिवार को बताया कि रविवार को बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स में ग्वेट्टा का आयोजन कराने की मंजूरी दे दी गई है। 49 वर्षीय ग्रैमी अवार्ड विजेता ग्वेट्टा मुंबई और दिल्ली में रविवार को अपने संगीत समारोह का आयोजन कर सकेंगे।

उनका मुंबई का शो दोपहर में होगा, जबकि दिल्ली वाला शो रविवार को ही शाम को होगा। मुंबई में कांसर्ट सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच होगा।

आयोजक कंपनी परसेप्ट लिमिटेड के सीईओ हरिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार के ही टिकटों को रविवार के लिए वैध माना जाएगा। इस समारोह में करीब 4 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी