सूखा व गीला कूड़ा को कैसे अलग किया जाए? लोगों को किया जा रहा जागरूक : श्याम मिश्रा

साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। इसको लेकर निगम अपने कार्य कर रहा है साथ ही लोगों को भी इसमें भागेदारी निभानी होगी।

By Edited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:01 AM (IST)
सूखा व गीला कूड़ा को कैसे अलग किया जाए? लोगों को किया जा रहा जागरूक : श्याम मिश्रा
सूखा व गीला कूड़ा को कैसे अलग किया जाए? लोगों को किया जा रहा जागरूक : श्याम मिश्रा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। इसको लेकर निगम कार्य कर रहा है साथ ही लोग को भी इसमें भागेदारी निभानी होगी। इस दिशा में जनता को जागरूक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इलाके के आरडब्ल्यूए के साथ वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि घर में सूखा व गीला कूड़ा को कैसे अलग-अलग किया जाए। साथ ही घर में लोग खाद कैसे बना सकते हैं ,इस दिशा में उन्हें जागरूक किया जाता है। ये बातें निगम पार्षद श्याम मिश्रा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रबंधन में आम लोग को भागेदारी निभानी पड़ेगी तभी जाकर स्वच्छता अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जा सकता है। निगम की ओर से जगह-जगह कंपोस्टिंग पिट बनाए गए हैं। साथ ही जिस सोसायटी के लोग इसके लिए आगे आ रहे हैं उन्हें निगम की ओर से मदद की जा रही है। आम लोग को भी जागरूक कर रहे हैं ताकि वे घर में कूड़े का खाद बना सकें।

कई आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी इस दिशा में सोच रहे हैं। आनेवाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि इलाके में साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। जहां भी कूड़े जमा होने की शिकायत मिलती है वहां पर निगम कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाती है।

chat bot
आपका साथी