बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मि‍ली उम्र कैद की सजा Gurugram News

Gurugram News सेक्टर 10 क्षेत्र में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को जिला अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।

By Edited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 08:40 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2019 06:22 PM (IST)
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मि‍ली उम्र कैद की सजा Gurugram News
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मि‍ली उम्र कैद की सजा Gurugram News

गुरुग्राम, जेएनएन। Gurugram News सेक्टर 10 क्षेत्र में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसे पचास हजार का जुर्माना भी भरना होगा। आरोपित जमानत पर था। मंगलवार आए अदालत के फैसले के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

22 अप्रैल 2017 को सेक्टर 10 थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी किसी काम से घर बाहर गई थी। लौटने पर छह साल की बच्ची को लहूलुहान हालत रोते देखा। मां ने सवाल किए तो बेटी ने बताया कि बृजमोहन (58) नाम के शख्स ने उसके साथ गलत हरकत की।

आरोपित ने मासूम को टॉफी देने के बहाने बच्ची के साथ दरि‍ंदगी की थी। मासूम को कई दिन अस्पताल में रहना पड़ा था। सेक्टर दस थाना पुलिस ने मूल रूप से मध्यप्रदेश के जिला भि‍ंड के वार्ड 22 निवासी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

वह यहां स्थित एक कंपनी में गार्ड था। पुलिस ने उसके खिलाफ दस दिन के अंदर ही चार्जशीट अदालत में पेश कर दी थी। मेडिकल रिपोर्ट तथा पुलिस द्वारा जुटाए गए अन्य सबूतों को आधार बना जिला अदालत ने मंगलवार को बृजमोहन को दोषी करार देते हुए बीस साल की सजा के साथ-साथ पचास हजार जुर्माना जमा करने की सजा सुना दी।

chat bot
आपका साथी