Coronavirus: तीसरी लहर को ध्यान में रखकर दक्षिणी निगम का विन कोविड थ्रू अवेयरनेस एंड एक्शन अभियान

कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए दक्षिणी निगम ने कैंटर अभियान विन कोविड थ्रू अवेयरनेस एंड एक्शन शुरू किया। सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मुकेश सुर्यान और आयुक्त ज्ञानेश भारती ने इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 01:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 01:08 PM (IST)
Coronavirus: तीसरी लहर को ध्यान में रखकर दक्षिणी निगम का विन कोविड थ्रू अवेयरनेस एंड एक्शन अभियान
अगली लहर के लिए तैयार करना और जागरूकता पैदा करना है, जो बच्चों और वयस्कों को प्रभावित कर सकती है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए दक्षिणी निगम ने कैंटर अभियान 'विन कोविड थ्रू अवेयरनेस एंड एक्शन' शुरू किया। सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मुकेश सुर्यान और आयुक्त ज्ञानेश भारती ने इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुकेश सुर्यान ने बताया कि यह 19 सितंबर तक नगर निगम के विभिन्न इलाकों में घूमेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को कोरोना की अगली लहर के लिए तैयार करना और जागरूकता पैदा करना है, जो बड़े स्तर पर बच्चों और वयस्कों को प्रभावित कर सकती है।

इसके माध्यम से लोगों को 'कोरोना उचित व्यवहार व टीकाकरण' के बारे में जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे लोगों को मास्क पहनना, सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखना, हाथों और चेहरे की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वाहन नगर निगम के चारों जोन में जाकर अनोखे व दिलचस्प नारों और वीडियो के साथ ही रंग-बिरंगे उपहार देकर जागरूकता फैलाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त रंधीर सहाय, अतिरिक्त आयुक्त ए ए ताजीर ,पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत व पार्षदों के आलवा एनजीओ सार्ड, प्रोजक्ट होप के पदाधिकारी व निगम के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

राजधानी में कोरोना के टीके की कमी के कारण टीकाकरण का अभियान सुस्त पड़ गया है। खास तौर पर कोविशील्ड टीके की कमी बनी हुई है। इससे लोगों को टीका लगवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को भी दिल्ली में रात नौ बजे तक महज 25,981 लोगों को ही टीका लग पाया, जो क्षमता से बहुत कम है। दिल्ली में टीकाकरण के लिए 1374 केंद्र बनाए गए हैं। इसलिए एक दिन में दो लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की क्षमता है।

टीके की उपलब्धता होने पर डेढ़ लाख से अधिक लोगों को टीका लग भी रहा था। इस लिहाज से मौजूदा समय में टीकाकरण बहुत कम हो गया है। इससे दिल्ली में अब तक महज 22 लाख 25 हजार 282 लोगों को ही दोनों डोज टीका लग पाया है। करीब डेढ़ करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोविशील्ड की 72,240 डोज स्टाक में उपलब्ध हैं। वहीं कोवैक्सीन की दो लाख पांच 630 डोज उपलब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी