Coroanvirus, lock Down: एनसीआर में बढ़े कोरोना संक्रमित मरीज, दिल्ली में संख्या पहुंची 39

Coroanvirus lock Down दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन होने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 08:51 AM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 08:51 AM (IST)
Coroanvirus, lock Down: एनसीआर में बढ़े कोरोना संक्रमित मरीज, दिल्ली में संख्या पहुंची 39
Coroanvirus, lock Down: एनसीआर में बढ़े कोरोना संक्रमित मरीज, दिल्ली में संख्या पहुंची 39

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Coroanvirus, lock Down: दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन होने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को चार नए मामले आए और राष्ट्रीय राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 39 हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि चार मरीजों में एक दिल्ली का है, जबकि तीन अन्य राज्यों के हैं। इनमें एक जम्मू का रहने वाला है और ईरान से लौटा है। दूसरा मरीज हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है और स्पेन से आया है। तीसरा बेंगलुरु का रहने वाला है, जो कनाडा से लौटा है। दिल्ली के 39 मरीजों में से 29 विदेश से वापस आए हैं, जबकि 10 कोरोना पीडि़तों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। 32 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सफदरजंग अस्पताल में सबसे ज्यादा 14 मरीज भर्ती हैं। वहीं लोकनायक में छह, राजीव गांधी अस्पताल में सात, जीटीबी में दो, डीडीयू में दो और मेदांता में दिल्ली का एक मरीज भर्ती है। इनके अलावा सात अस्पतालों में 156 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। जिनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

नोएडा में सामने आए 3 मामले, मरीजों की संख्या हुई 14

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बृहस्पतिवार को कुल 3 नए मामले सामने आए और अब जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है। गौतमबुद्धनगर स्वास्थ्य विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है।

गाजियाबाद में भी बढ़े मरीज

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव 2 केस और सामने आए। गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमित लोगों में एक युवक शालीमार गार्डन का है। यह शख्स नोएडा के कोरोना पॉजिटिव दोस्त के संपर्क में आया था। वहीं, दूसरे मामले में वैशाली के युवक की रिपोर्ट भी पोजेटिव आई है। यह युवक दुबई से आया है। दोनों का इलाज जिले में किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी