Weather Updates: दिल्ली-NCR में पारा गिरने से बढ़ी ठंड, पढ़िये- सप्ताह भर के मौसम का हाल

Weather Updates ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ेगी और दीवाली के आसपास तक दिल्ली-एनसीआर में ठीकठाक ठंड होगी। दरअसल पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत तमाम मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा होगा क्योंकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट आएगी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:12 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:11 AM (IST)
Weather Updates: दिल्ली-NCR में पारा गिरने से बढ़ी ठंड, पढ़िये- सप्ताह भर के मौसम का हाल
Weather Updates: दिल्ली-NCR में पारा गिरने से बढ़ी ठंड, पढ़िये- सप्ताह भर के मौसम का हाल

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड में इजाफा हो रहा है। अन्य दिनों की तुलना में बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में अधिक ठंड महसूस की गई। इस ठंड का असर का असर भी लोगों पर दिखाई देने लगा है, लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। खासकर कर दुपहिया वाहनों पर चलने वालों ने जैकेट और स्वेटर तक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश होने के कोई आसार नहीं है, लेकिन ठंड में इजाफा रोजाना होता रहेगा।

दिल्ली में पारा गिरने से ठंड बढ़ने के आसार

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ेगी और दीवाली के आसपास तक दिल्ली-एनसीआर में ठीकठाक ठंड होगी। दरअसल, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत तमाम मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा होगा, क्योंकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट आएगी। उधर, दिल्ली में बरसात के कारण सर्दी ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह ही लोग अधिक ठंड महसूस कर रहे हैं।

धूप में गर्माहट गायब

गौरतलब है कि ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे अब धूप में गर्मी भी महसूस नहीं होती। इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली में ठंडक में वृद्धि का दौर बरकरार रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट देखने को मिली। अब धूप में भी गर्मी महसूस नहीं हो रही। आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है।

दूसरी तरफ मंगलवार को दिन भर दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहा। हल्की धूप भी खिली रही, लेकिन ठंडक का एहसास बरकरार रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 28.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 49 से 94 फीसद रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 और 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

chat bot
आपका साथी