दोस्तों से मिलने जमशेदपुर पहुंचे मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कहीं ये बातें

दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल जमशेदपुर अपने दोस्‍तों से मिलने पहुंचे। IIT खड़गपुर के उनके साथियों और टाटा स्टील में कार्यरत उनके मित्रों ने होटल सोनेट बिष्टुपुर में मिलन समारोह रखा था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 08:21 AM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 08:21 AM (IST)
दोस्तों से मिलने जमशेदपुर पहुंचे मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कहीं ये बातें
दोस्तों से मिलने जमशेदपुर पहुंचे मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कहीं ये बातें

दिल्‍ली/जमशेदपुर, जेएनएन। अपने दोस्तों से मिलने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां आइआइटी खड़गपुर के उनके साथियों और टाटा स्टील में कार्यरत उनके मित्रों ने होटल सोनेट बिष्टुपुर में मिलन समारोह रखा था। उनके सहपाठी अमिताभ पन्ना ने यह समारोह आयोजित किया था।

कार्यक्रम में पत्रकारों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर सख्त मनाही थी। केजरीवाल होटल के गेट पर उतरे और पत्रकारों से केवल इतना कहा कि वे अपने दोस्तों से मिलने के लिए जमशेदपुर आए हैं। जमशेदपुर और झारखंड में संगठन का विस्तार उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और होटल में चले गए।

पत्रकारों और आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सख्ती से अंदर जाने से रोक दिया। इधर, फूल-माला लेकर अरविंद केजरीवाल से मिलने और उनका स्वागत करने के लिए खड़े आप के नगर अध्यक्ष शंभू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के इशारे पर केजरीवाल से न मिलने देने का आरोप लगाते हुए बड़ी देर तक होटल के बाहर नारेबाजी की।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी