दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, आज और कल बारिश होने के आसार

शुक्रवार और शनिवार को होने वाली बारिश के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। इसके बाद पूरे जनवरी में ठंड लोगों को परेशान करेगी। जनवरी के अंतिम दिनों और फरवरी के पहले सप्ताह में ही राहत मिलने के आसार हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:09 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 12:09 PM (IST)
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, आज और कल बारिश होने के आसार
आज और कल बारिश के आसार, पढ़िये- कब कम होगा दिल्ली में सर्दी का सितम

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। शीतलहर के बीच दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम जारी है। ठिठुरती ठंड और घने कोहरे साथ एनसीआर के लोगों की शुक्रवार की शुरुआत हुई। शुक्रवार को भी अधिकतम और न्यूनतम पारे में कमी के चलते भीषण ठंड हो रही है। दिल्ली में न्यूनतम पारा 7 डिग्री के आसपास बना हुआ है तो अधितकम पारा 19 डिग्री पहुंच गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को होने वाली बारिश के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है, जो आगामी कई  दिनों तक जारी रहेगी। इस बीच शुक्रवार और रविवार को बारिश के बाद कोहरे में कमी आने के आसार हैं।

उधर, स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होगी। बारिश बहुत तेज तो नहीं होगी, लेकिन पूरे दिन रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ती रहेंगी। इसके चलते न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जाहिर है बारिश के बाद रात के समय तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही शुक्रवार और शनिवार को दिन का तापमान भी 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। 

इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। कमोबेश ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। तेज झोंकेदार हवा के साथ होने वाली बारिश के असर से इस दिन अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड और और इजाफा होगा और लोगों को शीतलहर के बीच दिक्कत आएगी। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ऐसी ठंड से बचने की जरूरत होगी।

chat bot
आपका साथी