चार यार बैंड दिल्ली में दे रहा प्रस्तुति, जवाहर भवन में जाकर सूफी म्यूजिक का ले सकते हैं आनंद

संगीत एक ऐसी चीज है जिसके बिना बड़े-बुजुर्ग से लेकर यंग जनरेशन भी नहीं रह सकती। किसी को पॉप सॉन्ग भाते हैं तो कोई सूफी संगीत सुन खुद को मदहोश कर लेता है। अगर आप भी सूफी गाने सुनने में दिलचस्पी रखते हैं तो ऐसा ही एक ग्रूप दिल्ली में आयोजित होने वाला है। इस ग्रूप का नाम चार यार है जो अपने ट्रेवलिंग संगीत को लेकर काफी मशहूर है।

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun Publish:Sat, 27 Apr 2024 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2024 05:30 PM (IST)
चार यार बैंड दिल्ली में दे रहा प्रस्तुति, जवाहर भवन में जाकर सूफी म्यूजिक का ले सकते हैं आनंद
चार यार बैंड दिल्ली में दे रहा प्रस्तुति, जवाहर भवन में जाकर सूफी म्यूजिक का ले सकते हैं आनंद

जेएनएन, नई दिल्ली। संगीत एक ऐसी चीज है, जिसके बिना बड़े-बुजुर्ग से लेकर यंग जनरेशन भी नहीं रह सकती। किसी को पॉप सॉन्ग भाते हैं तो कोई सूफी संगीत सुन खुद को मदहोश कर लेता है। अगर आप भी सूफी गाने सुनने में दिलचस्पी रखते हैं तो ऐसा ही एक ग्रूप दिल्ली में आयोजित होने वाला है। इस ग्रूप का नाम चार यार (Chaar Yaar) है, जो अपने ट्रेवलिंग संगीत को लेकर काफी मशहूर है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चार यार ग्रूप ने अपने सूफी संगीत से सबका दिल भर दिया था। इस बैंड ग्रुप ने 2016 में ग्रुप ने लंदन के द नेहरू सेंटर में भी अपना शो आयोजित किया।

दिल्ली में कब और कहा?

चार यार नाम बैंड 27 अप्रैल को जवाहर भवन में प्रस्तुति देने जा रहा है। यह जगह नई दिल्ली के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड पर है। जवाहर भवन में 20 अप्रैल से 20 मई तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक प्रदर्शनी चल रही है। यह प्रदर्शनी सहमत (SAHMAT) यानी सफदर हाशमी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रही है।

चार यार बैंड चार दोस्तों का है। जिसमें समृद्ध और व्यापक संगीत भंडार है। बैंड में डॉ. मदन गोपाल सिंह (गायक और संगीतकार), दीपक कैस्टेलिनो (गिटार और बैंजो वादक), प्रीतम घोषाल (सरोद) और अमजद खान (वादक) शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी