Yoga Day 2019: केजरीवाल और शीला दीक्षित को भाजपा ने योग करने के लिए भेजा निमंत्रण

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को योग करने के लिए निमंत्रण भेजा है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:04 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 12:04 PM (IST)
Yoga Day 2019: केजरीवाल और शीला दीक्षित को भाजपा ने योग करने के लिए भेजा निमंत्रण
Yoga Day 2019: केजरीवाल और शीला दीक्षित को भाजपा ने योग करने के लिए भेजा निमंत्रण

नई दिल्ली, जेएनएन। International Yoga Day 2019 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को भाजपा की ओर से दिल्ली में तीन सौ स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें कई केंद्रीय मंत्री, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी योग करने के लिए आमंत्रित किया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। सभी को योग का अभ्यास करना चाहिए। वह घोंडा विधानसभा क्षेत्र में यमुना के किनारे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह चाहते हैं कि केजरीवाल और शीला दीक्षित भी उनके साथ योग का अभ्यास करें। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

मनोज तिवारी ने कहा कि पूरे विश्व में योग दिवस मनाने की तैयारी चल रही है। देश में लगभग 13 करोड़ लोग योग दिवस के दिन योग करेंगे। आयुष्मान मंत्रालय की वेबसाइट पर 77 लाख लोगों ने योग करने के लिए पंजीकरण कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के साथ योग करेंगे।

वहीं, दिल्ली में दस लाख लोग योग दिवस के दिन योग करेंगे। दिल्ली भाजपा की ओर से 280 मंडलों के साथ ही अन्य स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम होंगे। 40 स्थानों पर बड़े कार्यक्रम होंगे जिसमें मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी घोंडा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता मिली है। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम 21 जून, 2015 को राजपथ पर आयोजित हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री के साथ 84 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म से संबंधित नहीं है। सभी को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना चाहिए।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी