Pragya Thakur Health Update: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, एम्स में हुईं भर्ती

Pragya Thakur Admitted to AIIMS भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शुक्रवार को अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 06:14 PM (IST)
Pragya Thakur Health Update: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, एम्स में हुईं भर्ती
भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, रणविजय सिंह। Pragya Thakur Admitted to AIIMS: भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शुक्रवार को अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कहां से हैं सांसद 

भारतीय जनता पार्टी से सांसद बनने वाली साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में भोपाल सीट से अपनी किस्मत को आजमाया था। यहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था।

बजरंग दल के कायकर्ता के परिजनों से की थी मुलाकात

हाल में ही बीते मंगलवार को प्रज्ञा दिल्ली के मंगोलपुर में मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के घर पर उनके परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी कि हर हाल में दोषियों को सजा मिलेगी और आपको इंसाफ मिलेगा। इसी रिंकू के परिजनों के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ रुपये जुटाने की मुहिम शुरू की थी जिसे पूरा कर उन्होंने परिजनों के सुर्पूद कर दिया। कपिल मिश्रा ने परिवार को बताया कि पूरी दुनिया के 9000 लोगों ने परिवार के लिए अपना संदेश भेजा है। इन्हीं 9000 लोगों ने एक करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं।

 राम मंदिर पर मोदी की तारीफ

कुछ समय पहले साध्वी ने पीएम मोदी की तारीफ थी। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए ना जानें कितनी पीढ़ियां बीत गई मगर यह सौभाग्य हम लोगों को मिला है। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की थी। इसके बाद उन्होंने विवादित वेब सीरीज तांडव पर कहा कि हमेशा सनातन धर्म पर ही कुठाराधात होता है। इस सीरीज को बनाने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Train Accident: नारनौल में ट्रेन हादसे में 39 डिब्बे हुए क्षतिग्रस्त, जोरदार आवाज के साथ ट्रैक से उतरे थे कंटेनर

chat bot
आपका साथी