मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद भाजपा पार्षद ने छोड़ी पार्टी

आदेश कुमार गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री को लिखे पत्र में तिलक राज कटारिया ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्षद और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 01:27 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 01:30 PM (IST)
मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद भाजपा पार्षद ने छोड़ी पार्टी
मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद भाजपा पार्षद ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली, निहाल सिंह। दिल्ली की तीनों नगर निगमों में 24 जून को होने वाले महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। उम्मीदवारों के नाम का एलान होने के कुछ घंटे बाद भाजपा पार्षद तिलक राज कटारिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

उत्तरी नगर निगम के स्टैंडिंग चेयरमैन और नेता सदन रह चुके तिलक राज कटारिया ने पार्षद पद समेत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री को लिखे पत्र में तिलक राज कटारिया ने उपेक्षा का आरोप लगाया है। 

तिलक राज कटारिया ने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सभी पद से मुक्त हो रहे हैं। फिलहाल कटारिया के इस्तीफे के बाद भाजपा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। 

उत्तरी नगर निगम के लिए ये नेता होंगे भाजपा के उम्मीदवार

बता दें कि 24 जून को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसके साथ ही जोन के लिए नामों की भी सूची जारी कर दी गई है। वहीं, अध्यक्ष स्थायी समिति, उपाध्यक्ष अध्यक्ष स्थायी समिति और नेता सदन के नामों की भी घोषणा की गई है।

उत्तरी दिल्ली के लिए जय प्रकाश महापौर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। जबकि उप महापौर के लिए रितु गोयल का नाम की घोषणा की गई है। वहीं, अध्यक्ष स्थायी समिति के लिए छैल बिहारी गोस्वामी, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के लिए विजेंद्र यादव और नेता सदन के लिए योगेश वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है। 

बता दें कि नियमानुसार, नगर निगम में हर साल महापौर और उपमहापौर का चुनाव किया जाया है। ये चुनाव पार्षद करते हैं। 

 ये भी पढ़ेंः Delhi Mayor Election 2020: तीनों नगर निगमों के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

 
chat bot
आपका साथी