Delhi MCD Election 2022: सांसदों व नेताओं के विरोध के बाद भाजपा की सूची में संशोधन, छह जिला अध्यक्ष बदले

Delhi MCD Election 2022 आजाद सिंह सहित तीन नेता जिला अध्यक्ष की कुर्सी प्राप्त करने से वंचित रह गए। भाजपा ने चार जिला अध्यक्षों को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही दो जिला अध्यक्षों के पत्नियों को टिकट दिया गया है।

By Santosh Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Nov 2022 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2022 09:21 PM (IST)
Delhi MCD Election 2022: सांसदों व नेताओं के विरोध के बाद भाजपा की सूची में संशोधन, छह जिला अध्यक्ष बदले
Delhi MCD Election 2022: मंगलवार को छह नए जिला अध्यक्षों की संशोधित सूची जारी कर दी है।

नई दिल्ली राज्य ब्यूरो। Delhi MCD Election 2022: सांसदों व नेताओं के विरोध के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को नए जिला अध्यक्षों की सूची में संशोधन करना पड़ा है। उन्होंने मंगलवार को छह नए जिला अध्यक्षों की संशोधित सूची जारी कर दी है। आजाद सिंह सहित तीन नेता जिला अध्यक्ष की कुर्सी प्राप्त करने से वंचित रह गए। भाजपा ने चार जिला अध्यक्षों को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही दो जिला अध्यक्षों के पत्नियों को टिकट दिया गया है। इससे संबंधित जिला अध्यक्ष एक वार्ड में सीमित हो गए हैं।

ट्वीट कर छह नए जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए

पूरे जिले में चुनावी काम बाधित न हो इसे ध्यान में रखकर प्रदेश अध्यक्ष ने 13 नवंबर की मध्य रात्रि को ट्वीट कर छह नए जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए थे। कुलदीप सिंह, मनोज त्यागी, दीपक गाबा, आजाद सिंह, सुनील मित्तल और रमेश शोखदां को अलग-अलग जिलों की कमान दी गई थी।

सूची से कई सांसद व नेता नाराज

उस सूची से कई सांसद व नेता नाराज थे। उनके विरोध को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ घंटों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को रद करने की घोषणा कर दी थी। मंगलवार को जारी नई सूची में से दीपक गाबा, आजाद सिंह व सुनील मित्तल के नाम हटा दिए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि सांसदों व प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद नए जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। अब इनके ऊपर अपने जिले में नेताओं की गुटबाजी को समाप्त कर पार्टी को जाीत दिलाने की जिम्मेदारी है।

Shraddha Murder: एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करने वाले आफताब-श्रद्धा की Hate Story, ऐसे खुली मर्डर मिस्ट्री

Delhi Trade Fair 2022: अब लीजिए 'बोलता' महाभारत, कहीं आर्केस्टा का जलवा, कहीं ढोल नगाड़े की थाप

भाजपा के संगठनात्मक जिले-अध्यक्ष

चांदनी चौक-कुलदीप सिंह नवीन शाहदरा- मनोज त्यागी शाहदरा- लता गुप्ता महरौली- नरेश वशिष्ठ उत्तर पश्चिम-विनोद सहरावत नजफगढ़-रमेश शौखदां
chat bot
आपका साथी