अखिलेश यादव से दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने की बात , कहा- यह भाजपा की तानाशाही है

अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से बात की है। अरविंद केजरीवाल ने बात करने के बाद कहा की हम भाजपा के इस तरह के रवैये की निंदा करते हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 04:30 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 05:28 PM (IST)
अखिलेश यादव से दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने की बात , कहा- यह भाजपा की तानाशाही है
अखिलेश यादव से दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने की बात , कहा- यह भाजपा की तानाशाही है

नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से बात की है। अरविंद केजरीवाल ने बात करने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा की हम भाजपा के इस तरह के रवैये की निंदा करते हैं। यह भाजपा का तानाशाही रवैया है।

बता दें की सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का प्रयागराज दौरे को लेकर बने कार्यक्रम को प्रशासन ने रद कर दिया है। इसके बाद से प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ता गुस्‍से में हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। 

अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं थी और सरकार नहीं चाहती है कि मैं छात्रों से मिलूं जबकि मेरे कार्यक्रम का विवरण 27 दिसंबर को भेज दिया गया था। उन्‍होंने बताया की यह सरकार छात्रों से डर गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज जाने के कार्यक्रम की दोबारा दो फरवरी को जानकारी दी गई और कल अंतिम समय में कार्यक्रम रद कर दिया गया।

अखिलेश ने कहा कि पुलिस को एयरपोर्ट के अंदर जाने का अधिकार नहीं है लेकिन पुलिस अधिकारी अंदर गया और मुझे चार्टर्ड प्लेन पर चढऩे से रोक दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषा देखिए। उन्होंने कहा कि मैं अराजकता फैलाने जा रहा था। उनकी तो एक ही रूचि है, जो पसंद न आए उसका एनकाउंटर कर दो। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बता दें कि मेरे ऊपर कभी कोई धारा लगी है। वह मेरे बारे में कह रहे है कि मेरे जाने से प्रयागराज में माहौल खराब हो जाएगा। मुख्यमंत्री पर तो तमाम धाराओं में केस चल रहे। चुनाव आयोग का रिकार्ड देखिए।

chat bot
आपका साथी