लुधियाना में हुए ब्लास्ट पर अरविंद केजरीवाल बोले, कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं, कामयाब नहीं होगा मंसूबा

Ludhiana Blast जानकारी होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि पहले बेअदबी अब ब्लास्ट। कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। पंजाब के 3 करोड़ लोग इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 23 Dec 2021 02:38 PM (IST) Updated:Thu, 23 Dec 2021 02:38 PM (IST)
लुधियाना में हुए ब्लास्ट पर अरविंद केजरीवाल बोले, कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं, कामयाब नहीं होगा मंसूबा
लुधियाना में हुए ब्लास्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Ludhiana Blast: लुधियाना के पुराने कचहरी परिसर की दूसरी मंजिल में बृहस्पतिवार की दोपहर धमाका हो गया। कचहरी परिसर में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान भी हिल गए। इसके बाद लोग दहशत में बाहर निकल आए। इस जोरदार धमाके में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत है। करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरी एरिया सील कर दिया है। इस मामले की जानकारी होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि पहले बेअदबी, अब ब्लास्ट। कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। पंजाब के 3 करोड़ लोग इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। हमें एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रखना है ख़बर सुनकर दुख हुआ, मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएँ एवं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Deeply saddened by the news of a blast at Ludhiana court complex. Incidents of sacrilege and now a bomb blast indicates to a deep rooted conspiracy to disturb poll bound Punjab. Also complete failure of state's law & order under CM Channi. Praying for peace & harmony of Punjab.

— Raghav Chadha (@raghav_chadha) December 23, 2021

उधर राघव चड्ढा ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की खबर से गहरा दुख हुआ। बेअदबी की घटनाएं और अब एक बम विस्फोट, पंजाब में चुनावी माहौल को बिगाड़ने की गहरी साजिश की ओर इशारा करता है। साथ ही सीएम चन्नी के नेतृत्व में राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल रही। पंजाब की शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना।

इस घटना की जांच एनआइए से कराने की बात सामने आ रही है। तमाम नेता इस घटना को पंजाब चुनाव से जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में अव्यवस्था और अशंति फैलाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। सरकार को इन चीजों पर ध्यान देना होगा।

chat bot
आपका साथी