प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री पर अनिल विज ने कसा तंज, कह दी ये बात

प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को कांग्रेस महासचिव बनाने से रॉबर्ट वाड्रा को सहारा मिलेगा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 03:51 PM (IST)
प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री पर अनिल विज ने कसा तंज, कह दी ये बात
प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री पर अनिल विज ने कसा तंज, कह दी ये बात

फरीदाबाद, जेएनएन। प्रियंका गांधी की कांग्रेस में एंट्री पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि प्रियंका को कांग्रेस महासचिव बनाने से रॉबर्ट वाड्रा को सहारा मिलेगा। बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा पर जमीन खरीद मामले में कथित तौर पर धांधली का आरोप है।

जींद में कांग्रेस की होगी करारी हार- अनिल विज

कांग्रेस प्रवक्ता और हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे रणदीप सुरजेवाला को जींद उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने पर अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। विज ने कहा कि सुरजेवाला को कांग्रेसी ही हराएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि जींद उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। चौटाला परिवार में मचे घमासान को लेकर उन्होंने कहा कि, इनेलो में तो दादी पोते का ही ड्रामा चल रहा है।

बता दें कि अनिल विज बुधवार को अनिल विज एनआइटी में भाजपा के मीडिया कोऑर्डिनेटर केशव खट्टर के निवास पर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इनेलो पर जमकर निशाना साधा। 

chat bot
आपका साथी