मिशन 2019 के लिए अमित शाह ने फिर विजय पताका फहराने के लिए दिए टिप्स

शाह ने संगठन महामंत्रियों को 2019 के चुनाव में फिर से विजय पताका फहराने के टिप्स दिए।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 10:06 PM (IST)
मिशन 2019 के लिए अमित शाह ने फिर विजय पताका फहराने के लिए दिए टिप्स
मिशन 2019 के लिए अमित शाह ने फिर विजय पताका फहराने के लिए दिए टिप्स

बिजेंद्र बंसल, सूरजकुंड (फरीदाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्रियों का सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रचारक वर्ग शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन के साथ संपन्न हो गया। शाह शनिवार सुबह 10.30 बजे सूरजकुंड पहुंचे और उन्होंने शाम छह बजे तक चले सभी छह सत्रों में हिस्सा लिया। शाह ने संगठन महामंत्रियों को 2019 के चुनाव में फिर से विजय पताका फहराने के टिप्स दिए। संघ और भाजपा संगठन की तरफ से प्रदेश संगठन महामंत्रियों को चुनावी परीक्षा पास करने को होमवर्क भी दिया गया। माना जा रहा है कि यह होमवर्क विभिन्न राज्यों में भाजपा के संगठन को चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार करने संबंधी है।

-सूरजकुंड में भाजपा संगठन महामंत्रियों का तीन दिवसीय प्रचारक वर्ग हुआ संपन्न

तीन दिवसीय इस वर्ग को मिशन 2019 के लिए रणनीति बनाने के क्रम में अहम माना जा रहा है। वर्ग में हुए मंथन के आधार पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन महामंत्रियों से अपने स्तर पर संगठन की सभी खामियां दूर करने का भी निर्देश दिया।

सूत्रों के अनुसार प्रचारक वर्ग में अमित शाह ने प्रदेश संगठन मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर पार्टी नेताओं की गुटबाजी दूर करने से लेकर रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का अभियान चलाएं। इसमें प्रदेशाध्यक्ष के साथ बैठकर एक विस्तृत योजना तैयार की जाए। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां सरकार में बैठे प्रमुख नेताओं को भी इस अभियान में जोड़ा जाए।

शिविर परिसर से होर्डिंग और झंडे हटाए गए

सूरजकुंड में होटल राजहंस परिसर को वर्ग के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडे और संघ, जनसंघ व भाजपा के नेताओं के होर्डिंग से सजाया हुआ था। सुबह 10.30 बजे जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहां पहुंचे तो उन्होंने वर्ग परिसर से होर्डिंग और झंडे हटाने के आदेश दिए। बाद में मनोहर लाल ने बताया कि यह प्रचारक वर्ग है, इसमें झंडे, होर्डिंग नहीं लगाए जाते।

chat bot
आपका साथी