केजरीवाल के खास मंत्री मुश्किल में, सरकारी आवास में अवैध निर्माण का आरोप

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उपराज्यपाल से निगमायुक्त मधुप व्यास से इस संबंध में शिकायत की थी। उनके अनुसार श्रम मंत्री गोपाल राय के सरकारी आवास में अवैध निर्माण होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 08:02 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 08:02 AM (IST)
केजरीवाल के खास मंत्री मुश्किल में, सरकारी आवास में अवैध निर्माण का आरोप
केजरीवाल के खास मंत्री मुश्किल में, सरकारी आवास में अवैध निर्माण का आरोप

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में श्रम मंत्री गोपाल राय के सरकारी आवास में अवैध निर्माण का आरोप लगने के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर पहाड़गंज जोन की उपायुक्त रुचिका कात्याल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उपराज्यपाल से निगमायुक्त मधुप व्यास से इस संबंध में शिकायत की थी। उनके अनुसार श्रम मंत्री गोपाल राय के सरकारी आवास में अवैध निर्माण होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसपर निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से कार्रवाई की मांग की है।

पीडब्ल्यूडी को भी निर्माण करने से पूर्व निगम को इसकी जानकारी देनी पड़ती है। इतना नहीं इस मामले में दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन की स्वीकृति भी आवश्यक है। निगम इस शिकायत को अब पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, जैसे ही भाजपा नेता ने इस मामले को सोशल मीडिया पर उठाया तो वहां चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई।

भाजपा नेता द्वारा दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के आवास में अवैध निर्माण के दावे वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई।

आरके अग्रवाल (प्रमुख अभियंता, पीडब्ल्यूडी) ने कहा कि पीडब्ल्यूडी को भी नहीं है अवैध निर्माण की जानकारीमुङो इस मामले की कोई जानकारी नहीं, आपने जानकारी में लाया है तो इस मामले को दिखवाएंगे। 

chat bot
आपका साथी