Delhi Doctors' salaries: आज से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी अस्पतालों में फिर से होगा इलाज

Delhi Doctors salaries वेतनमान की मांग को लेकर बीते 1 सप्ताह से हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर जहां हड़ताल पर थे तो वहीं सोमवार से सभी छह अस्पतालों के डॉक्टर भी हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों के समर्थन में हड़ताल पर थे।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:28 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:28 AM (IST)
Delhi Doctors' salaries: आज से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी अस्पतालों में फिर से होगा इलाज
1 सप्ताह से हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर जहां हड़ताल पर थे।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। दिल्ली नगर निगम के सभी 8 अस्पतालों और डिस्पेंसरी में बृहस्पतिवार से फिर से इलाज शुरू हो गया है। बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को पहला दिन है, जब फिर से इलाज शुरू होगा। बीते 1 सप्ताह से हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर जहां हड़ताल पर थे, तो वहीं सोमवार से सभी छह अस्पतालों के डॉक्टर भी हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों के समर्थन में हड़ताल पर थे। उत्तरी निगम के हिंदूराव, कस्तूरबा, गिरधारी लाल, महार्षि वाल्मीकि, राजनबाबू टीबी अस्पताल और बालकराम अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में जहां प्रतिदिन ओपीडी लगती है।

हिंदूराव अस्पताल मेंं पहले कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा था, लेकिन मरीजों की संख्या कम होने की वजह इसे समान्य अस्पताल में तब्दील कर दिया था। अब इन सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बहाल हो गई है।  इन अस्पतालों के साथ ही निगम के सभी डिस्पेंसरियों में भी इलाज शुरू हो सकेगा। डिस्पेंसरी में अभी डॉक्टर रेजिडेंट डॉक्टर के समर्थन में हड़ताल पर थे।  हिंदूराव अस्पताल उत्तरी दिल्ली नगर निगम का सबसे बड़ा अस्पताल है इसमें 900 बिस्तर हैं। और वही सभी प्रकार की ओपीडी लगती है चाहे बाल एवं शिशु रोग के मरीज हो चाहे हड्डियों के मरीज हो या चाहे आंख नाक कान गले के मरीज है। इन सभी की ओपीडी लगती है वही जरूरत होने पर इन मरीजों को दाखिल करने की भी सुविधा है। आपातकालीन वार्ड भी इस अस्पताल में है। दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को को भी इस अस्पताल में प्राथमिकता के आधार पर इलाज किया जाता है। कस्तूरबा अस्पताल उत्तरी दिल्ली का मातृ एवं शिशु रोग के लिए सबसे बड़ा अस्पताल है यहां पर दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों से लोग इलाज के लिए आते हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने निगम के सभी छह अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों का सितंबर माह तक का बकाया वेतन जारी कर दिया है। वेतन जारी होने के बाद भी हड़ताल पर भी डॉक्टरों को महापौर ने हड़ताल खत्म करने की अपील की थी वही बुधवार हिंदूराव अस्पताल पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई थी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी