US से भारत घूमने आई बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, टूरिस्ट गाइड ने दिल्ली-आगरा में दिया वारदात को अंजाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके से शर्मसार करने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है। यहां अमेरिका की रहने वाली बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर 35 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। (File Photo)

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 08 May 2023 10:13 AM (IST) Updated:Mon, 08 May 2023 10:13 AM (IST)
US से भारत घूमने आई बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, टूरिस्ट गाइड ने दिल्ली-आगरा में दिया वारदात को अंजाम
US से भारत घूमने आई बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म

दिल्ली, जागरण संवाददाता। अमेरिका की 62 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक टूरिस्ट गाइड ने शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। कई माह तक पीड़िता के साथ लिव इन में रहा। इस दौरान उसने बुजुर्ग की आपत्तिजनक फोटो भी ले लीं।

प्रसारित करने की धमकी देकर डालर ऐंठ लिए। अमेरिकी दूतावास के हस्तक्षेप के बाद विवेक विहार थाना पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की। पुलिस ने शाहदरा निवासी आरोपित गगनदीप सिंह (32) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2017 में वह अपने एक रिश्तेदार के साथ भारत घूमने आई थीं।

नवंबर माह में ताजमहल घूमने के लिए गई थीं, वहां उन्हें गाइड गगनदीप सिंह मिला। आरोप है कि होटल में गाइड ने हुक्के में उन्हें कोई नशीला पदार्थ पिलाया, उसे पीते ही वह बेहोश हो गईं। उसके बाद आरोपित ने उनके साथ दुष्कर्म किया, जब वह होश में आईं तो आरोपित ने उनसे शादी का वादा किया। उन्हें झांसा दिया कि भले ही दोनों की उम्र में बहुत अंतर है, लेकिन उसे उनसे प्यार हो गया है।

पीड़िता उसके झांसे में आ गईं। वह आरोपित के साथ विवेक विहार स्थित सूरजमल विहार में लिव इन में रहने लगीं। लाकडाउन के दौरान वह वापस अमेरिका चली गईं, वहां भी आरोपित ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और फोन से उनके संपर्क में रहा।

वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2022 तक कई बार भारत घूमने आईं, जब भी वह यहां आतीं तो आरोपित के साथ रहने लगतीं। वर्ष 2021 के अंत में जब पीड़िता भारत आईं तो उन्हें पता चला कि आरोपित ने कई महिलाओं को धोखा देकर उनके साथ संबंध बनाए हैं।

आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत आगरा पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने दूतावास का दरवाजा खटखटाया। दूतावास से शिकायत पुलिस आयुक्त के पास गई और उनके निर्देश पर केस दर्ज हुआ।

Delhi police arrested a 32-year-old man identified as Gagandeep after a 62-year-old American woman gave a complaint alleging that the accused had continuous physical relations with her for the last 3 years on the pretext of marrying her and is now cheating on her. The accused was…— ANI (@ANI) May 8, 2023

chat bot
आपका साथी