दिल्ली के गांधी नगर में गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, दुकानदार झुलसा

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए हादसा हो गया। गांधी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। यमुनापार में रिहायशी क्षेत्रों में प्रशासन व पुलिस की नाक के नीचे धड़ल्ले से गैस रिफिलिंग सेंटर चल रहे हैं। कई हादसे होने के बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Abhishek Tiwari Publish:Sun, 05 May 2024 02:39 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2024 02:39 PM (IST)
दिल्ली के गांधी नगर में गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, दुकानदार झुलसा
दिल्ली के गांधी नगर में गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, दुकानदार झुलसा

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर इलाके में एक दुकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए हादसा हो गया। धमाका होने से रिफिलिंग कर रहा दुकानदार मामूली झुलस गया।

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांधी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि गांधी नगर में एक दुकान में एलपीजी के बड़े से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करते हुए एक दुकानदार झुलस गया है।

सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। गैस रिसाव की वजह से धमाका हुआ था, सिलेंडर नहीं फटा था। दुकान में आग नहीं लगी थी। निगम व प्रशासन से अवैध रिफिलिंग सेंटर पर कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा।

यमुनापार में अवैध रूप से चल रहे हैं गैस रिफिलिंग सेंटर

यमुनापार में रिहायशी क्षेत्रों में प्रशासन व पुलिस की नाक के नीचे धड़ल्ले से गैस रिफिलिंग सेंटर चल रहे हैं। कई हादसे होने के बाद भी सरकारी विभागों के अधिकारियों की नींद टूटने काे तैयार नहीं है।

करावल नगर, विश्वास नगर, त्रिलोकपुरी, गांधी नगर, कांति नगर, सीलमपुर, कल्याणपुरी, मयूर विहार, मंडावली, नंद नगरी गीता कालोनी सहित अन्य जगह गैस रिफिलिंग सेंटर चल रहे हैं। रिफिलिंग करने वालों में किसी तरह का डर नजर नहीं आता। कार्रवाई के लिए कोई तैयार नहीं है।

क्रोनोलॉजी

5 जून 2021 : भोलानाथ नगर में गैस रिफिलिंग के चलते एलपीजी सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत। 6 नवंबर 2021 : जाफराबाद इलाके में गैस सिलेंडर रिफिलिंग की दुकान में सिलेंडर फटने से सात लोग झुलसे।
chat bot
आपका साथी