आपत्तिजनक बयान पर बागी AAP नेता कुमार विश्वास ने की हरियाणा सीएम की आलोचना

कुमार विश्वास ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कश्मीर की लड़कियों को लेकर विवादित बयान देने पर कटाक्ष किया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 05:54 PM (IST)
आपत्तिजनक बयान पर बागी AAP नेता कुमार विश्वास ने की हरियाणा सीएम की आलोचना
आपत्तिजनक बयान पर बागी AAP नेता कुमार विश्वास ने की हरियाणा सीएम की आलोचना

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी तल्ख टिप्पणी के जाने जाने वाले आम आदमी पार्टी  (aad aadmi party) के बागी नेताओं में शुमार कुमार विश्वास ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कश्मीर की लड़कियों को लेकर विवादित बयान देने पर कटाक्ष किया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद अब कश्मीर से लड़कियों को शादी के लिए लाया सकता है।

इस पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर मनोहर लाल पर हमला बोला है- 'अपने प्रदेश में बेटियों को कोख में मारने दोगे, ऑनर किलिंग होने दोगे और बहुएँ कश्मीर से लाओगे मनोहर लाल खट्टर? देश की बेटियों का नहीं तो कम से कम अपने पद और उम्र का तो ख़याल करो? ऐसी जहालत से अपना बनाओगे पहले से शंकित कश्मीरी भाईयों-बहनों को? उपनाम बदल ही लो'

दरअसल, राज्य के फतेहाबाद जिले में भगवान महर्षि भागीरथ जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में खट्टर ने कहा था कि हमारे मंत्री ओपी धनखड़ अकसर कहते हैं कि वह बिहार से ‘बहू’ लाएंगे। इन दिनों लोग कह रहे हैं कि अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हमलोग कश्मीर से बहू लाएंगे। इस टिप्पणी के सोशल मीडिया में वायरल होते ही बवाल मचा हुआ है। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी