मोदी और शाह की तानाशाही से देश को बचाएगी आप : केजरीवाल

प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। भाजपा की तानाशाही से कोई बचा सकता है तो वो केवल आम आदमी पार्टी है।

By Edited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 09:20 PM (IST)
मोदी और शाह की तानाशाही से देश को बचाएगी आप : केजरीवाल
मोदी और शाह की तानाशाही से देश को बचाएगी आप : केजरीवाल

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। मोदी और शाह देश से चुनावी प्रक्रिया को खत्म करके, इस देश के लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। भारतीय नागरिक होने के नाते ये हमारा फर्ज है कि हम इस देश के संविधान को बचाने के लिए जी-जान लगा दें।

अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी है
हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी है। दिल्ली का जिम्मा हम सब के कंधों पर है। हमें दिल्ली के घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के इस षड्यंत्र के बारे में बताना पड़ेगा। केजरीवाल मंगलवार को लोकसभा से संबंधित बैठकों की श्रृंखला में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की बैठक में बोल रहे थे।

सीएम आवास पर हुई बैठक
मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से जुड़े सभी विधायक, निगम पार्षद, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि जब मैं राज्यसभा जाता हूं तो जो विरोधी दल के सांसद हैं, वो भी बाहर आकर मुझसे कहते हैं कि आपकी पार्टी दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर रही है।

शिक्षा और चिकित्‍सा में बढ़िया काम हुआ
आपकी पार्टी ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जो काम किया है वो काबिले तारीफ है। जिन राज्यों में बिजली का उत्पादन होता है, उनसे भी सस्ती बिजली दिल्ली में मुहैया कराई जाती है। जिन राज्यों में पानी का भंडार है, वहां की सरकारें भी अपने राज्य की जनता को मुफ्त में पानी नहीं दे पा रही, लेकिन दिल्ली की जनता को मुफ्त में पानी मिल रहा है।

दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं 
प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। अगर भाजपा की तानाशाही से दिल्ली वालों को कोई बचा सकता है तो वो केवल आम आदमी पार्टी है। जनता के मुद्दों को उठाने के लिए हमें ईमानदार लोगों को चुनकर संसद में भेजना पड़ेगा।

अच्छे लोगों को चुनकर संसद भेजें
यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अच्छे लोगों को चुनकर संसद में भेजें। आज हम सबके पास एक मौका है। 2019 लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर देश की संसद में भेजें ताकि वो जनता की आवाज को वहां पुरजोर तरीके से उठा सकें।

chat bot
आपका साथी