एमसीडी चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने में जुटी AAP, प्रमुख पदों पर पदाधिकारी नियुक्त

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रविवार को पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने दी।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 11:04 PM (IST)
एमसीडी चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने में जुटी AAP, प्रमुख पदों पर पदाधिकारी नियुक्त
एमसीडी चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने में जुटी AAP, प्रमुख पदों पर पदाधिकारी नियुक्त

नई दिल्ली [वी के शुक्ला]। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) से भाजपा के राज को खत्म करने के लिए कमर कस ली है। इसी के तहत दिल्ली में पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रविवार को पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पहले चरण में आप ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला संपर्क प्रभारी और विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

दूसरे चरण में विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी की होगी नियुक्ति

दूसरे चरण में आप सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त करेगी। इसके बाद तीसरे चरण में सभी 272 वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। पार्टी के पुनर्गठन की प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी होगी।

पार्टी संगठन के पुनर्गठन की प्रकिया पर चल रहा था काम

राय ने बताया कि पिछले 1 हफ्ते से दिल्ली में पार्टी संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया का काम चल रहा था। विधानसभा चुनाव 2020 में जिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बेहतर भूमिका निभाई और कोरोना संकट काल के समय में जिन लोगों ने बेहतर भूमिका निभाई। उनको आगामी निगम के चुनाव में जिम्मेदारियां देने पर विचार किया गया। राय ने बताया कि दिल्ली में कुल 7 लोकसभा क्षेत्र हैं। संगठन के मद्देनजर इन लोकसभा क्षेत्रों को 14 जिलों में विभाजित किया है। इन सभी जिलों में एक-एक जिला इंचार्ज की नियुक्ति की गई है। उनके सहयोग के लिए एक-एक जिला कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति भी की गई है। इसी के साथ साथ पार्टी की केंद्रीय इकाई की ओर से दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इन पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके केंद्रीय टीम के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

लोकसभा इचार्ज

उत्तरी पूर्वी-नीरज कौशिक उत्तरी पश्चिमी-आरआर पठानिया पूर्वी दिल्ली-रंजीत सिंह  नई दिल्ली-विनोद कुमार पिपलानी दक्षिणी दिल्ली- दिपांकर पांडेय पश्चिमी दिल्ली- अनिल मलिक चांदनी चौक- प्रदीप लोहन

जिला प्रभारी  करावल नगर- नरेंद्र कुमार  बाबरपुर- शाहनवाज सिद्दीकी  बादली- राज शौकीन  रोहिणी- धर्मेन्द्र कुमार  पटपड़गंज- मुनीश कौशिक  शाहदरा- डॉ संजीत आचार्या  करोल बाग- डॉ.युवराज भारद्वाज  नई दिल्ली- रमेश झानकर  महरौली- रेखा डागर  संगम विहार- धर्मराज भारती  तिलक नगर- आलोक सिंह  नजफगढ़- सुरेंद्र लाकड़ा  आदर्श नगर- संजय गर्ग  चांदनी चौक-जाकिर खान

chat bot
आपका साथी