मिशन 2019 : 15 फरवरी को आप करेगी तीन राज्यों के प्रत्याशियों की घोषणा

अभियान के लिए 10-10 कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई जा रहीं हैं। इन लोगों को दिल्ली में डोर टू डोर अभियान चला रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण देंगे।

By Edited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 08:58 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 09:38 AM (IST)
मिशन 2019 : 15 फरवरी को आप करेगी तीन राज्यों के प्रत्याशियों की घोषणा
मिशन 2019 : 15 फरवरी को आप करेगी तीन राज्यों के प्रत्याशियों की घोषणा

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसके मद्देनजर गुरुवार से बैठकें भी शुरू करेंगे साथ ही कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने इस बारे में बुधवार को पार्टी कार्यालय में बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर 15 फरवरी को पार्टी दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में प्रत्याशी घोषित कर देगी।

शुरू होगा चुनाव प्रचार
इसके बाद से पार्टी की ओर से घोषित रूप से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया जाएगा।  आप 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार सभी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी का फोकस अभी सिर्फ 33 सीटों पर है। इसमें दिल्ली की सात, पंजाब की तेरह, हरियाणा की दस, गोवा की दो व चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है।

कमेटी पर टाला निर्णय
पार्टी ने पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों से पांच पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पंजाब में वर्तमान विधायक भी लोकसभा के प्रत्याशी होंगे। राय ने कहा कि यह पार्टी की पंजाब कमेटी तय करेगी।

कल से केजरीवाल शुरू करेंगे रैलियां 
राय ने कहा कि दिल्ली में जो प्रभारी घोषित किए गए हैं उसमें से कोई बदलाव की योजना नहीं है। प्रभारी ही प्रत्याशी बनाए जाएंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप ने हरियाणा और पंजाब को लेकर जो रणनीति बनाई है उसके अनुसार, चार जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा के चरखी दादरी में रैली करेंगे।

चलेगा डोर-टू-डोर अभियान
उसके बाद पांच से लेकर 9 जनवरी तक हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के पदाधिकारियों के साथ केजरीवाल अपने निवास पर डोर टू डोर अभियान को लेकर बैठक करेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग तारीखों में 10 जनवरी से पूरे हरियाणा में पार्टी डोर टू डोर प्रचार अभियान लांच करेगी।

अभियान के लिए 10-10 कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई जा रहीं हैं। इन लोगों को दिल्ली में डोर टू डोर अभियान चला रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण देंगे। वहीं पंजाब को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल आज अपने आवास पर बैठक करेंगे। इसमें पंजाब के सभी सांसद व विधायक शामिल होंगे। पंजाब में केजरीवाल की तीन बड़ी रैलियां होने जा रही हैं। इसमें 20 जनवरी को संगरूर, 28 जनवरी को आनंदपुर साहिब और 2 फरवरी को अमृतसर में रैली होगी।

दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी