देश के बेस्ट स्कूलों में शुमार हुआ दिल्ली का सरकारी स्कूल, CM केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल के मुताबिक टॉप टेन में दिल्ली के दो और स्कूल शामिल हुए हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 08:40 AM (IST)
देश के बेस्ट स्कूलों में शुमार हुआ दिल्ली का सरकारी स्कूल, CM केजरीवाल ने दी बधाई
देश के बेस्ट स्कूलों में शुमार हुआ दिल्ली का सरकारी स्कूल, CM केजरीवाल ने दी बधाई

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली में द्वारका स्थित सरकारी स्कूल देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूल में शुमार हुआ है। इसकी जानकारी खुद आम आदमी पार्टी  प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्ववीट करके दी है। इस ट्वीट में उन्होंने टॉप टेन में शुमार दिल्ली के दो और स्कूलों के शामिल होने की भी बात कही है। 

उन्होंने इस ट्वीट में सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों और अधिकारियों को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- 'आप सभी के प्रयासों से आज यह दिन देखने को मिला है।'

 जारी बयान में कहा गया है कि एजुकेशन वर्ल्ड नामक शैक्षिक पोर्टल ने यह रैंकिंग जारी की है, जिसमें सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10 द्वारका, पहले पायदान पर रहा।

यहां पर बता दें कि शिक्षाविदों, अध्यापकों और परिजनों का यह पोर्टल हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन स्कूलों के अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

बयान में यह भी कहा गया है कि राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (आरपीवीवी), सेक्टर 10, द्वारका को लगातार दूसरे वर्ष भारत के सरकारी स्कूलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। केन्द्रीय विद्यालय, आईआईटी मद्रास, चेन्नई और कोझिकोड़ के नाडक्कवु का जीवीएचएसएस विद्यालय संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी बॉम्बे, पोवाई तीसरे स्थान पर रहे।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी