चलती आटो से मासूम को फेंका, बेटी की मौत के बाद हैवानों की भूख हुई शांत

कभी कैंटर चालक ने भूख मिटाने का प्रयास किया तो कभी आटो चालक ने। भूख मिटाने के चक्कर में एक हैवान ने महिला से उसकी नौ माह की बेटी को छीनकर सड़क पर फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Tue, 06 Jun 2017 10:34 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jun 2017 04:19 PM (IST)
चलती आटो से मासूम को फेंका, बेटी की मौत के बाद हैवानों की भूख हुई शांत
चलती आटो से मासूम को फेंका, बेटी की मौत के बाद हैवानों की भूख हुई शांत

गुरुग्राम [ आदित्य राज ] । दिल्ली के निर्भया कांड के बाद भी तस्वीर नहीं बदली है। चाहे दिल्ली की सड़क हो या गुरुग्राम की रात में कतई सुरक्षित नहीं हैं। विकृत मानसिकता वाले हैवान महिला को देखकर भूख शेर की तरह झपटने का प्रयास करते हैं। ऐसी ही घटना 29 मई की रात मानेसर इलाके में हुई।

कभी कैंटर चालक ने भूख मिटाने का प्रयास किया तो कभी आटो चालक ने। भूख मिटाने के चक्कर में एक हैवान ने महिला से उसकी नौ माह की बेटी को छीनकर सड़क पर फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मानेसर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है लेकिन कई दिनों बाद भी एक भी आरोपी गिरफ्त में नहीं।

यह भी पढ़ें: तांत्रिक के चक्कर में लुट गई महिला, पैसे भी गए और आबरू भी नहीं बची

जानकारी के मुताबिक मानेसर के नजदीक गांव बासकुशला में रहने वाली एक महिला का किसी बात पर अपने पति जो एक निजी कंपनी में काम करते हैं, से कहासुनी हो गई। नाराज होकर वह अपनी नौ माह की बेटी को लेकर खांडसा रोड इलाके में रह रहे अपने सास-ससुर के घर जाने के लिए निकल गई।

रात लगभग 12 बजे वह बासकुशला चौक पर पहुंची। पीछे से आ रहे एक कैंटर चालक को आइएमटी मानेसर चौक तक ले जाने के लिए बोली। चालक ने बैठा लिया। बैठते ही चालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

इससे परेशान होकर महिला ने कैंटर से छलांग लगा दी और पैदल ही आइएमटी चौक की तरफ जाने लगी। कुछ ही दूर आगे चली थी कि पीछे से आ रहे आटो के चालक को रोकने का इशारा किया। इसमें दो युवक बैठे हुए थे।

दोनों ने शराब पी रखी थी। दोनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो एक युवक ने उसकी बेटी को छीनकर सड़क पर गिरा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

बता दें कि शहर में रात के दौरान सड़क पर चल रही महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत कोई नया नहीं। कुछ दिन पहले ही इफको चौक के नजदीक नार्थ-ईस्ट की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

इस मामले में भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बताया जाता है कि उद्योग विहार स्थित गारमेंट सेक्टर में काम करनेवाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें थाने तक पहुंचती ही नहीं हैं। लोकलाज के भय से महिलाएं शिकायत नहीं करती हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अशोक बक्‍शी के बताया कि बासकुशला में रहने वाली महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की पहचान करने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही पहचान कर सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी