शुरू हुआ 24वां दिल्ली पुस्तक मेला, यहां आने से पहले जानिये- कुछ जरूरी बातें

भारतीय प्रकाशक संघ (एफआइपी) के नवीन गुप्ता ने बताया कि मेले में 120 से अधिक स्टॉल रहेंगे। मेला हॉल नं. सात में होगा। प्रवेश गेट नं. एक, आठ और दस से मिलेगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 08:33 AM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 01:59 PM (IST)
शुरू हुआ 24वां दिल्ली पुस्तक मेला, यहां आने से पहले जानिये- कुछ जरूरी बातें
शुरू हुआ 24वां दिल्ली पुस्तक मेला, यहां आने से पहले जानिये- कुछ जरूरी बातें

नई दिल्ली (जेएनएन)। 24वां दिल्ली पुस्तक मेला शनिवार से प्रगति मैदान में शुरू हो गया। दो सितंबर तक चलने वाले इस मेले में इस बार प्रवेश नि:शुल्क है। मेले का शुभारंभ केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा) सत्यपाल सिंह ने किया। पुस्तक मेले के साथ ही स्टेशनरी मेला, आफिस ऑटोमेशन मेला और कारपोरेट उपहार मेले का भी अवलोकन किया जा सकेगा।

भारतीय प्रकाशक संघ (एफआइपी) के नवीन गुप्ता ने बताया कि मेले में 120 से अधिक स्टॉल रहेंगे। मेला हॉल नं. सात में होगा। प्रवेश गेट नं. एक, आठ और दस से मिलेगा। सभी जगह मुफ्त शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। मेले का समय सुबह 10 से रात आठ बजे तक रहेगा।

बता दें कि पहली बार मेले में प्रवेश नि:शुल्क होगा। थीम स्वरूप मेले में सर्व शिक्षा अभियान पर फोकस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए भारत की परिकल्पना को प्रदर्शित किया जाएगा। 

मेले का आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (आइटीपीओ) और भारतीय प्रकाशक संघ (एफआइपी) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। पुस्तक मेले के साथ ही स्टेशनरी मेला, ऑफिस ऑटोमेशन मेला और कॉरपोरेट उपहार मेला भी आयोजित किया जा रहा है। मेले में 120 से अधिक स्टॉल रहेंगे। पुस्तक मेले में बाल साहित्य, क्लासिक और अन्य श्रेणियों के अलावा कथाओं एवं गैर कथाओं, अकादमिक पुस्तकों की एक विस्तृत श्रृंखला के अलावा डिजिटल पुस्तकें भी प्रदर्शित होंगी। मेले में साहित्य अकादमी, हिंदू, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, संस्कृत अकादमी सहित प्रकाशन विभाग के स्टाल भी रहेंगे।

पुस्तक मेले में पुस्तक लोकार्पण, संगोष्ठियां, कवि सम्मेलन, साहित्य चर्चा, लेखक से मिलिए जैसे कार्यक्रम तो होंगे ही, दिल्ली सरकार और नगर निगम के स्कूलों में चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए करीब 500 बच्चों को बुलाया गया है। सभी को उपहार स्वरूप पुस्तकें भी दी जाएंगी।

पुस्तक प्रेमियों के लिए जरूरी बातें

1. मेला हॉल नं. सात में होगा, जबकि प्रवेश गेट नं. एक, आठ और दस से मिलेगा।

2. मुफ्त शटल सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

3. मेले का समय सुबह 10 से रात आठ बजे तक रहेगा।

4. मेले के अंतिम दिन दो सितंबर को बेहतर पुस्तक प्रकाशन के लिए प्रकाशकों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी